ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

नीतीश की शराबबंदी पर राबड़ी ने किया सवाल, महिला सशक्तिकरण की बात कर आधी आबादी को पुलिस से बेइज्जत करवा रहे मुख्यमंत्री

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जिस तरह पुलिस तमाम जगहों पर तलाशी अभियान चला रही है. महिलाओं तक की चेकिंग पुरुष पुलि

नीतीश की शराबबंदी पर राबड़ी ने किया सवाल, महिला सशक्तिकरण की बात कर आधी आबादी को पुलिस से बेइज्जत करवा रहे मुख्यमंत्री
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जिस तरह पुलिस तमाम जगहों पर तलाशी अभियान चला रही है. महिलाओं तक की चेकिंग पुरुष पुलिस वाले कर रहे हैं. उस पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने तंज कसा है. 


राबड़ी देवी ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार में महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं. आधी आबादी को आरक्षण देने का दावा करने वाले नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि आखिर बिहार में कैसे शराबबंदी के नाम पर वह पुलिस वालों से बेइज्जत करवा रहे हैं.


राबड़ी ने कहा कि बिहार सरकार पूरी तरह निकम्मी है. आज राज्य में जहां कहीं भी शराब बिक्री हो हो रही है या शराब की वजह से जो भी घटनाएं हो रहीं हैं, इस सब के जिम्मेदार नीतीश कुमार खुद हैं. आज विधानसभा में शराब की बोतल मिलने के मामले पर भी राबड़ी ने सरकार पर हमला बोला. 


राबड़ी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तुरंत इस मामले में एक्शन लेना चाहिए. विभागीय मंत्री पर कार्रवाई होनी बहुत ज़रूरी है. मुख्यमंत्री की लापरवाही की वजह से ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. 

टैग्स