ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

नीतीश की मुहिम में जुड़े बदरूद्दीन अजमल: हिन्दुओं पर विवादित बयान के लिए चर्चित अजमल ने पटना में सीएम से की मुलाकात

PATNA: नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम में एक और नाम जुड़ गया है. असम के विवादित नेता और मुस्लिम धर्म गुरू बदरूद्दीन अजमल ने आज पटना आकर नीतीश कुमार से मुलाकात की. बदरूद्

नीतीश की मुहिम में जुड़े बदरूद्दीन अजमल: हिन्दुओं पर विवादित बयान के लिए चर्चित अजमल ने पटना में सीएम से की मुलाकात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम में एक और नाम जुड़ गया है. असम के विवादित नेता और मुस्लिम धर्म गुरू बदरूद्दीन अजमल ने आज पटना आकर नीतीश कुमार से मुलाकात की. बदरूद्दीन अजमल असम में अपनी पार्टी AIUDF यानि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट चलाते हैं. बदरूद्दीन अजमल हिन्दुओं के खिलाफ विवादित बयानों को लेकर चर्चे में रहे हैं.


बदरूद्दीन अजमल आज अपनी पार्टी के कई नेताओं के साथ पटना पहुंचे. नीतीश ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए अपने मंत्री अशोक चौधरी को भेजा था. उसके बाद अजमल और उनकी पार्टी के नेताओं ने नीतीश कुमार से मुलाकात की. जहां विपक्षी एकता पर बात हुई. इस बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे. 


कौन हैं बदरूद्दीन अजमल

बदरूद्दीन अजमल मुस्लिम धर्मगुरू और कारोबारी रहे हैं. असम में मुस्लिम वोटरों की तादाद 30 परसेंट से ज्यादा है और अजमल उनकी राजनीति करते हैं. उनकी पार्टी एआईयूडीएफ असम के मुस्लिम बहुल इलाकों में बेहतर प्रदर्शन करती रही है. 2014 में उनकी पार्टी के तीन सांसद चुने गये थे. अजमल खुद लगातार तीन बार से सांसद हैं. अजमल की पार्टी ने मुस्लिम वोटरों को गोलबंद कर असम के विधानसभा चुनावों में भी लगातार अपनी ताकत दिखायी है. 


6 महीने पहले ही अजमल ने कहा थी कि उनकी पार्टी एआईयूडीएफ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ने के लिए, अखिल भारतीय स्तर के विपक्षी गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार है. उन्होंने नीतीश कुमार द्वारा चलाये जा रहे विपक्षी एकता की मुहिम का स्वागत भी किया था. अजमल ने नीतीश कुमार को असम आने का न्योता भी दिया था. नीतीश तो नहीं गये लेकिन अजमल खुद पटना पहुंच गये.


विवादों में घिरे रहे हैं अजमल

बदरूद्दीन अजमल अक्सर विवादों में घिरे रहे हैं. हिन्दु लड़कियों और लड़कों को लेकर उनके विवादास्पद बयान पर देश भर में प्रतिक्रिया हुई थी. इसके साथ ही उन पर बांग्लादेश से घुसपैठ को बढ़ावा देने का भी आरोप लगता रहा है. वे असम में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव भी लड़ चुके हैं.


नीतीश की मुहिम में जुड़े बदरूद्दीन अजमल: हिन्दुओं पर विवादित बयान के लिए चर्चित अजमल ने पटना में सीएम से की मुलाकात