ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

नीतीश की हार पहले से तय ! बोले सुशील मोदी... JDU को नहीं रहा बिहार की जनता पर भरोसा, इसलिए खोज रहे UP में जगह

PATNA : भाजपा के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार के यूपी के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा को लेकर जोरदार हमला बोला ह

नीतीश की हार पहले से तय ! बोले  सुशील मोदी... JDU को नहीं रहा बिहार की जनता पर भरोसा, इसलिए खोज रहे UP में जगह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : भाजपा के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार के यूपी के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा को लेकर जोरदार हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा है कि -नीतीश कुमार यूपी के फूलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़े या फिर अपने गृह जिला नालंदा से हर जगह से उनकी जमानत जब्त होगी। उनका जनाधार खिसक चुका है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता के सूत्रधार बने हुए हैं और उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चा जोर पकड़ने लगी है  इन सबके बीच अटकलें हैं कि अगर नीतीश चुनाव लड़ते हैं तो वे यूपी के फूलपुर सीट से अपना किस्मत आजमा सकते हैं। ऐसे में अब इस पुरे  मामले को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने सीधे तौर पर कहा है कि - वो कहीं से चुनाव लड़े उनकी हार तय है। 


सुशील मोदी ने कहा कि- 2014के संसदीय चुनाव में जदयू ने बिहार की 40 में सिर्फ दो सीटें जीती थी। इनमें नालंदा सीट पर वह मात्र 8 हजार वोटों के अंतर से विजयी हुई थी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की जनता पर भरोसा नहीं रहा, इसलिए उत्तर प्रदेश में उनके लिए कोई सुरक्षित सीट खोजी जा रही है। भाजपा चाहती है कि वे दोनों जगह चुनाव लड़ लें, ताकि खुद को लेकर उनके भ्रम दूर हो जाएँ।


सुशील  मोदी ने कहा कि,  एक तरफ नीतीश कुमार कहते हैं कि प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं, दूसरी तरफ समर्थकों से नारे लगवाते हैं - "...देश का पीएम नीतीश कुमार जैसा हो"। तो फिर ये क्या है? तीश कुमार पांच साल में न कभी फूलपुर गए, न उस क्षेत्र के लिए कुछ किया और न उनके पास वहाँ के लोगों के सामने रखने के लिए बिहार का कोई मॉडल है। फिर किस आधार पर वोट मांगेगे? सुशील मोदी ने कहा कि फूलपुर से चुनाव लड़ने से पहले जदयू को उत्तर प्रदेश विधानसभा के पिछले चुनाव में जीरो पर आउट होने की अपनी हैसियत जान लेनी चाहिए। पार्टी ने डेढ़ दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सभी जगह उसकी जमानत जब्त हुई।