ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

नीतीश के नेता को तेजस्वी ने चेताया , कहा ... कट्टरपंथ के लिए कोई जगह नहीं

PATNA : बिहार की राजनीति में में महागठबंधन के अंदर चल रही गमागहमी के बीच अब राज्य के उपमुख्यमंत्री ओर राजद नेता तेजस्वी यादव पार्टी के प्रदेश ऑफिस पहचें हैं। तेजस्वी यहा

नीतीश के नेता को तेजस्वी ने चेताया , कहा ... कट्टरपंथ के लिए कोई जगह नहीं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजनीति में में महागठबंधन के अंदर चल रही गमागहमी के बीच अब राज्य के उपमुख्यमंत्री ओर राजद नेता तेजस्वी यादव पार्टी के प्रदेश ऑफिस पहचें हैं।  तेजस्वी यहां प्रदेश अध्य्क्ष जगदानंद से मिलने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि, इन दोनों के बीच महागठबंधन के अंदर चल रही उठापटक को लेकर आपसी बैठक चल रही है। इसके साथ ही साथ सुधाकर सिंह ओर शिक्षा मंत्री प्रकरण को लेकर बातचीत हो सकती है। 


दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव राजद प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं। जहां वो जेडीयू नेता के तरफ से शहर को कर्बला बनने की बात को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि, कट्टरपंथ को कोई जगह हमारी पार्टी नहीं देती है। हमारी सरकार का यह मनाना है कि, हमलोग सब लोग का सम्मान करते हैं और हमारे सरकार में कटटरपंथ का कोई जगह नहीं है। 



मालूम हो कि,  JDU नेता गुलाम रसूल बलियावी ने कहा था कि मेरे आका की इज्जत पर हाथ डालोगे तो अभी तो हम कर्बला मैदान में इकट्ठा हुए हैं, उनकी इज्जत के लिए हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे। जिसके बाद इसको लेकर राज्य के अंदर काफी गहमागहमी देखने को मिल रहा है। अब इसी को लेकर तेजस्वी यादव ने बड़ी सफाई दी है। 


आपको बताते चलें कि, हाजारीबाग के कर्बला मैदान में एदारा-ए-शरिया का समाज सुधार अधिवेशन हुआ। जिसमें शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद सह जेडीयू नेता मौलाना गुलाम रसूल बलियावी शामिल हुए। इस दौरान बलियावी भड़काऊ भाषण देने लगे। उनके भाषण को सुनकर लोगों ने तालियां भी बजायी। लेकिन, इसी दौरान उन्होंने पूरे शहर को कर्बला बना देने की बात कही थी।  हालांकि, उन्होंने यह बात बीजेपी से निष्कासित नेता नुपुर शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा था।