ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

नीतीश के नेता को ब्लैकमेल कर 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, MP को दी थी गंदे वीडियो वायरल करने की धमकी

SITAMADHI : सीतामढ़ी सांसद सुनील कुमार पिंटू को लड़की के जरिए ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपए की डिमांड करने वाले बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने भारत नेपाल सरहद के रक्सौल बॉर्डर

नीतीश के नेता को ब्लैकमेल कर 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, MP को दी थी गंदे वीडियो वायरल करने की धमकी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : सीतामढ़ी सांसद सुनील कुमार पिंटू को लड़की के जरिए ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपए की डिमांड करने वाले बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने भारत नेपाल सरहद के रक्सौल बॉर्डर से इस बदमाश को अरेस्ट किया है। इस बदमाश की पहचान अनीश कुमार झा के रूप में की गई है. जो शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के चिरैया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। 


दरअसल, सीतामढ़ी सांसद सुनील कुमार पिंटू को पूजा नाम की एक लड़की के द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से फोटो और वीडियो भेजकर रंगदारी की डिमांड की गई थी। सांसद से कहा गया था कि 2 करोड़ रुपए एक बैंक अकाउंट में जमा करवा दो वरना ये फोटो और वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। उसके बाद सांसद ने इसको लेकर शास्त्रीनगर थाना में मामला दर्ज कराया गया।


वहीं, इस घटना की शिकायत पर पुलिस की स्पेशल टीम लगातार छापेमारी शुरू कर दिया। इसी बीच इस मामले में एक बदमाश की पहचान अनुसंधान के जरिए हुई। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही थी। इसी बीच रक्सौल बॉर्डर पर घेराबंदी कर कुख्यात अनीश झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनीश कुमार के ऊपर पूर्व पंचायत समिति सदस्य नवीन झा की हत्या का भी मामला दर्ज है। साथ ही टिकट दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपए ठगी का मामला भी ऊपर दर्ज है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता