ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

नीतीश के मंत्री को अपने ही विभाग की नहीं होती है जानकारी ! राजधानी में कट रहा चालान परिवहन मंत्री को नहीं है खबर, बोली शिला मंडल - मुझे कुछ भी नहीं मालूम

PATNA : राजधानी पटना में लागतार सीसीटीवी कैमरा लगाकर यातायात नियमों के उलंघन मामले में एक्शन लेते हुए चलान काटा जा रहा है। लोगों के बाइक या कार के नंबर के जरिए सभी तरह के रिकॉर्ड क

नीतीश के मंत्री को अपने ही विभाग की नहीं होती है जानकारी ! राजधानी में कट रहा चालान परिवहन मंत्री को नहीं है खबर, बोली शिला मंडल - मुझे कुछ भी नहीं मालूम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में लागतार सीसीटीवी कैमरा लगाकर यातायात नियमों के उलंघन मामले में एक्शन लेते हुए चलान काटा जा रहा है। लोगों के बाइक या कार के नंबर के जरिए सभी तरह के रिकॉर्ड को निकाल कर फोटो सहित उन्हें यह चलान भेजा जा रहा है। लेकिन, बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शिला मंडल को इस बात की भनक तक नहीं है। परिवहन मंत्री शिला मंडल से जब इसको लेकर सवाल किया गया तो वो भी आश्चर्यचकित हो गई और कहा कि - मुझे तो इस मामले की कोई जानकारी भी नहीं है। 


दरअसल, जेडीयू के तरफ से आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान जब परिवहन मंत्री शिला मंडल से यह सवाल किया गया कि, राजधानी में लगातार लोगों को एक दिन में दो बार से अधिक हेलमेट न पहनने को लेकर चालान काटा जा रहा है। जगह - जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर जांच किया जा रहा है। तो इसके जवाब ने परिवहन मंत्री शिला मंडल ने कहा कि - देखिए अभी जो आप हमको बता रहे हैं उसके अनुसार ही हम आपको बता रहे हैं इसके बारे में अभी हमको ठीक ढंग से जानकारी नहीं है। हालांकि, ऐसे आपको बता दें की सड़क दुर्घटना का मामला बढ़ा हुआ है, तो यह तो नियंत्रण करने का एक तरीका है। क्या करेगा? लोगों को समझना चाहिए, नियमों का पालन करना चाहिए। बहुत लोग नहीं समझ पाते हैं तो कभी - कभी आदमी को सख्त होना पड़ता है। इस वजह से भी किया होगा ताकि लोग डरे और हेलमेट लगा कर चले। ऐसे में दिखवा लेते हैं की क्या मामला है। अगर एक दिन में कई चालान कट जाता है तो हम इसको दिखवा लेते हैं। 


वहीं, उनसे जब यह सवाल किया गया कि ऑटो रिक्शा हो या अधिकारियों के कार के आगे और पीछे दोनों तरफ बंपर लगा होता है। लेकिन, इसके बाबजूद उनकाचालान नहीं कटता है। लेकिन, यही चीज़ अगर आम लोगों की गाड़ियों में होता है तो उनको चालान भेज दिया जाता है। इसके जवाब में मंत्री शिला मंडल ने कहा कि - देखिए आप जो बता रहे हैं वो नियमों के अनुसार अगर नहीं है तो वो कोई भी हो सबका चालान काटा जाएगा। इसमें शिकायत मिलती है तो एक्शन लिया जाएगा। इसपर विचार करेंगे और बैठक कर समीक्षा करेंगे। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता