ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

नीतीश के लिए बड़ी कुर्बानी देंगे JDU सांसद, बोले- सीएम लोकसभा का चुनाव लड़ें तो.. छोड़ दूंगा अपनी सीट

PATNA: बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में लगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनकी पार्टी के नेता प्रधानमंत्री के रूप में देखने को उतावले हो रहे हैं। भले ही नी

नीतीश के लिए बड़ी कुर्बानी देंगे JDU सांसद, बोले- सीएम लोकसभा का चुनाव लड़ें तो.. छोड़ दूंगा अपनी सीट
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में लगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनकी पार्टी के नेता प्रधानमंत्री के रूप में देखने को उतावले हो रहे हैं। भले ही नीतीश बार-बार इस बात को कह रहे हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनना है लेकिन उनकी पार्टी के नेता मन ही मन नीतीश को पीएम बनाने का सपना देख रहे हैं। नालंदा से जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा है कि वे नीतीश के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं और अगर नीतीश लोकसभा का चुनाव लड़ने को तैयार होते हैं तो वे अपनी सीट छोड़ देंगे।


जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा है कि देशभर के विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। देश में जो समाजवादियों की जमात है उसमें नीतीश कुमार के काम करने का तौर तरीका हमेशा से अलग रहा है। भारत सरकार में मंत्री रहे तब भी और पिछले कई सालों से बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने विकास के अनेकों काम किए हैं। नीतीश का काम करने का जो तरीका है उससे लगता है कि उन्हें मौका मिल सकता है। विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में अगर सफलता मिलती है तो उन्हें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी।


नालंदा सांसद ने कहा कि वे नीतीश के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। नीतीश की बदौलत तीन तीन बार सांसद बने, अगर उनके नेता आगे बढ़ते हैं तो इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से वे आग्रह करेंगे कि वे अपने गृह जिला नालंदा से लोकसभा का चुनाव लड़ें। अगर नीतीश इसके लिए तैयार हो जाते हैं तो वे अपनी सीट का त्याग करने को तैयार हैं। नालंदा तो नीतीश का घर है इसमें सोंचने वाली कोई बात नहीं है। नीतीश अगर नालंदा से लोकसभा का चुनाव लड़ते हैं, एकतरफा माहौल बनेगा। 

टैग्स