ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

नीतीश के खिलाफ दिल्ली में मांझी का हल्लाबोल, देशभर के दलित सांसदों को जंतर-मंतर पर बुलाया; भरी सदन में मुख्यमंत्री ने किया था जलील

PATNA: पिछले दिनों बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को भरी सदन में जिस तरीके से जलील किया और उनके लिए आपत्तिजनक शब

नीतीश के खिलाफ दिल्ली में मांझी का हल्लाबोल, देशभर के दलित सांसदों को जंतर-मंतर पर बुलाया; भरी सदन में मुख्यमंत्री ने किया था जलील
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पिछले दिनों बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को भरी सदन में जिस तरीके से जलील किया और उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया उससे आहत जीतन राम मांझी आज यानी मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे। उन्होंने इसे दलितों के ऊपर प्रहार बताते हुए देश के तमाम दलित सांसदों को धरना प्रदर्शन में आमंत्रित किया है।


दरअसल, बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान जब सदन में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने सरकार पर आरोप लगाया था कि सरकार की जो भी योजनाएं चल रही हैं उसका लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है। मांझी के आरोप लगाते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए थे और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जीतन राम मांझी को भरी सदन में जलील किया था। नीतीश ने कहा था कि उन्होंने जीतन राम मांझी को सीएम बनाकर गलती की थी।


सदन में सीएम नीतीश के शब्दों से आहत जीतन राम मांझी ने कहा था कि नीतीश ने सीएम बनाकर उनके ऊपर कोई कृपा नहीं की थी बल्कि अपनी इज्जत बचाने के लिए मजबूरी में उन्हें यह फैसला लेना पड़ा था। इस मुद्दे पर बिहार से लेकर पूरे देश की राजनीति गर्म हो गई थी। यहां तक की प्रधानमंत्री मोदी ने भी नीतीश के अमर्यादित बयान की निंदा की थी और उन्हें दलित विरोधी बताया था। नीतीश के बयानों से आहत मांझी मंगलवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देंगे। इससे पहले वे सुबह 10 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधिस्थल "राजघाट" पर पर जाकर प्रार्थना करेंगे, इसके बाद 11:00 बजे से उनका धरना कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।