ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

नीतीश के खिलाफ BJP ने खोला मोर्चा, संजय जायसवाल बोले.. शराब से मौत पर सवाल उठाना नहीं था पसंद

PATNA : नीतीश कुमार के अचानक पलटी मारने के बाद बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कार्यालय के पास बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेता नीतीश कुमार के इस फैसले के खिलाफ धरना

नीतीश के खिलाफ BJP ने खोला मोर्चा, संजय जायसवाल बोले.. शराब से मौत पर सवाल उठाना नहीं था पसंद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : नीतीश कुमार के अचानक पलटी मारने के बाद बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कार्यालय के पास बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेता नीतीश कुमार के इस फैसले के खिलाफ धरना दे रहे हैं। धरना पर बैठे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़ी घटना होने पर जब बीजेपी के लोग सवाल उठाते थे तो नीतीश कुमार को लगता था कि बीजेपी दबाव की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी दिक्कत लेकर सरकार के मुखिया होने के नाते उन्हीं के पास जाएंगे ना कि योगी आदित्यनाथ के पास।


संजय जायसवाल ने कहा कि जब भी बिहार में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार के समक्ष सवाल उठाते थे तो उन्हें लगता था कि बीजेपी प्रेशर पॉलिटिक्स कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में कोई घटना होती है तो जाहिर सी बात है कि सरकार के मुखिया होने के नाते उन्हीं से बोलेंगे लेकिन ये बाते उन्हें बहुत अखड़ती थी। राज्य में जहरीली शराब से लोगों की मौत हो रही थी और जब भी बीजेपी के मंत्री या नेता उनसे इसपर एक्शन लेने की बात कहते तो यह उन्हें नागवार गुजरता था।


पिछले तीन सालों से नीतीश कुमार लगातार यह सवाल पूछ रहे थे कि तेजस्वी पर इतना खुला हुआ मामला है फिर भी उसपर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। नीतीश कुमार और ललन सिंह ने लालू परिवार के खिलाफ जितने मामले सामने लाए हैं उस परिवार को जेल जाने से कोई नहीं बचा सकता है। नीतीश कुमार के प्रस्ताव पर तेजस्वी सिर्फ अपने और अपने परिवार के बचाव के लिए गठबंधन को तैयार हुए हैं। संजय जायसवाल ने कहा कि दोनों ने अपने अपने फायदे के लिए गठबंधन किया है।