ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

नीतीश के खिलाफ बन रही रणनिती, अजीत शर्मा के आवास पर कांग्रेस की हाई लेवल बैठक

PATNA: खबर पटना से आ रही है जहां कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक शुरू हो गई है। कल से विधानमंडल सत्र शुरू हो रहा है मॉनसून सत्र से ठीक पहले कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति में जुट

नीतीश के खिलाफ बन रही रणनिती, अजीत शर्मा के आवास पर कांग्रेस की हाई लेवल बैठक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: खबर पटना से आ रही है जहां कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक शुरू हो गई है। कल से विधानमंडल सत्र शुरू हो रहा है मॉनसून सत्र से ठीक पहले कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति में जुट गई है। आज ही महागठबंधन दलों के विधायक की अहम बैठक राबड़ी आवास में हुई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन के अंदर हुई विधायकों की पिटाई को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला। 


अब जब कांग्रेस की अहम बैठक हो रही है तो साफ तौर पर सत्र के दौरान किस तरीके से सरकार पर सवाल दागे जाए इसे लेकर रणनीति बनाई जा रही है। कांग्रेस के आज की बैठक में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा, एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा, समीर सिंह, कांग्रेस के बक्सर विधायक मुन्ना तिवारी सहित तमाम विधायक बैठक में मौजूद रहे।



कांग्रेस ने पहले ही साफ कर दिया है कि इस बार मुख्य मुद्दा कोरोना से लोगों की मौत और बढ़ती महंगाई होगी। वही जिस तरीके से कुछ महीनों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत आम आदमी को हो रहा है और अब जब मानसून सत्र की शुरुआत होगी तो बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस सरकार को घेरने का काम करेगी।


सदन के अंदर फोन टैपिंग का भी मामला उठाया जाएगा। इसके साथ ही विधानसभा के पहले सत्र में जिस तरीके से विपक्षी दलों के विधायकों को सदन के अंदर पुलिस द्वारा पीटा गया था और कार्रवाई के तौर पर दो सिपाही को निलंबित किया गया उससे कहीं ना कहीं विपक्षी दल संतुष्ट नहीं थे। साफ तौर पर इस बर्बरता के खिलाफ भी कांग्रेस सदन में सरकार को घेरने का काम करेगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN

FirstBihar संवाददाता