ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

नीतीश के खिलाफ दिल्ली में मांझी करेंगे धरना, कहा - छठ के बाद राजघाट पर किया जाएगा प्रदर्शन, नहीं बर्दाश्त होगा दलित का अपमान

PATNA : बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ छठ पूजा के बाद देश की राजधानी दिल्ली जाएंगे और महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर प्रदर्शन करन

नीतीश के खिलाफ दिल्ली में मांझी करेंगे धरना, कहा - छठ के बाद राजघाट पर किया जाएगा प्रदर्शन, नहीं बर्दाश्त होगा दलित का अपमान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ छठ पूजा के बाद देश की राजधानी दिल्ली जाएंगे और महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे नीतीश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। जीतनराम मांझी मंगलवार को पटना हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर स्मारक पर मौन धरना देने पहुंचे थे। मगर प्रशासन ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद उनका धरना स्थगित हो गया।


जीतन राम मांझी ने कहा कि - मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में महिलाओं के बारे में अपशब्द और शर्मनाक बातें कहीं। मुझ जैसे दलित नेता, जो नीतीश से उम्र में बड़ा है, राजनीतिक जीवन भी लंबा है, उसका अपमान किया। विधानसभा में चुने हुए सभी छोटे-बड़े सदस्य माननीय होते हैं, उनका आदर करना चाहिए। मगर नीतीश कुमार ने उनसे तू-तड़ाक और कहा कि कोई अक्ल नहीं है। 


हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर हमारे भगवान हैं। हम उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करके मौन धारण करना चाहते थे। मगर इसकी इजाजत नहीं दी गई। विधानसभा में बोलने नहीं दिया जाता, लेकिन यहां पर भी उन्हें माल्यार्पण से रोका जा रहा है। नीतीश ने सिर्फ जीतनराम मांझी का नहीं, बल्कि बिहार और देश के सभी दलितों का अपमान किया। एक राज्य का सीएम जो 13 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनके मुंह से जो बातें आईं, वह विचारणीय है।


उधर, खुद के सीएम बनाने को लेकर कहा कि नीतीश पर हमला बोलते हुए मांझी ने कहा कि वे खुद से कहां सीएम बने हुए हैं। उन्हें पहले बीजेपी ने मुख्यमंत्री बनाया था। पाला बदलकर महागठबंधन में गए तो अभी आरजेडी की मेहरबानी से सीएम बने हुए हैं। भगवान उनको सद्बुद्धि दे।