ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नीतीश के बयान पर बोले तेजस्वी, नीतीश जी हमारे अभिभावक हैं, उनके नेतृत्व में मजबूती से करेंगे काम

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अगुवाई में होगा। तेजस्व

नीतीश के बयान पर बोले तेजस्वी, नीतीश जी हमारे अभिभावक हैं, उनके नेतृत्व में मजबूती से करेंगे काम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अगुवाई में होगा। तेजस्वी यादव को आगे करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 2025 का नेतृत्व तेजस्वी एकदम करेगा। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जी हमारे अभिभावक हैं उनके नेतृत्व में हम काम कर रहे हैं आगे की बात पर हम कुछ बोलना नहीं चाहते लेकिन उनके नेतृत्व में मजबूती से काम करेंगे।


दरअसल महागठबंधन की बैठक के बाद सीएम नीतीश ने कहा था कि मैं पीएम पद का उम्मीदवार नहीं हूं। सब बीजेपी को हटाना चाहते हैं। हमलोग भी इसी कोशिश में लगे हैं। अब आने वाला चुनाव तेजस्वी की अगुवाई में होगा। 


आपको बता दें, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार पीएम मटेरियल हैं। इसके बाद कई अन्य नेताओं ने ये बात दुहराई थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत है। लेकिन अब इसपर सीएम ने खुद फुल स्टॉप लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं हूं। हम सिर्फ बीजेपी को हटाना चाहते हैं। 


वहीं, मुख्यमंत्री ने ये बात भी कही है कि अब 2025 का विधानसभा चुनाव उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अगुवाई में होगा। गौरतलब है कि सीएम नीतीश ने मंगलवार को कहा था कि अब सब तेजस्वी यादव को ही देखना है। उन्होंने कहा था कि मैंने बहुत काम किया। अब तेजस्वी यादव की बारी है। इससे पहले भी उन्होंने कई बार ये बयान दिया है कि तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाना है। वहीं तेजस्वी का कहना है कि नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं उनके नेतृत्व में हम काम कर रहे हैं आगे की बात पर हम कुछ बोलना नहीं चाहते लेकिन उनके नेतृत्व में मजबूती से काम करेंगे।



टैग्स