ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

नीतीश के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने BJP को ललकारा, कहा..दम है तो अकेले चुनाव लड़कर देख लें, दिमाग घसक गया है चौबे जी का, गिरिराज भी बकबक करते रहते हैं

PATNA: बिहार में डबल इंजन की सरकार है। एनडीए की सरकार में सब कुछ ठीक ठाक नहीं है इसकी बानगी एक बार फिर से देखने को मिली। नीतीश के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने बीजेपी को ललकारत

नीतीश के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने BJP को ललकारा, कहा..दम है तो अकेले चुनाव लड़कर देख लें, दिमाग घसक गया है चौबे जी का, गिरिराज भी बकबक करते रहते हैं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में डबल इंजन की सरकार है। एनडीए की सरकार में सब कुछ ठीक ठाक नहीं है इसकी बानगी एक बार फिर से देखने को मिली। नीतीश के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने बीजेपी को ललकारते हुए कहा कि दम था तो अकेले लोकसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ा पता चल जाता। बिहार में भाजपा का क्या पहचान है? 


बीते दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने 2025 में बिहार में एनडीए में भाजपा के चेहरा के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर निशाना साधते हुए जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि चौबे जी का दिमाग घसक गया है। इसलिए अक्सर बक-बक करते रहते हैं। बकबक करने की चौबे जी की आदत है। वही टिक वाले गिरिराज सिंह भी बकबक करते रहते हैं। गोपाल मंडल ने आगे कहा कि चौबे का दिमाग घसक गया है। जहां का राज्यपाल इनको बनाया जाएगा वहां का भी कहानी खत्म हो जाएगा। बिहार में भाजपा की पहचान क्या है? नीतीश जी को साइड करके बीजेपी कहां जाएगा। 


गोपाल मंडल ने कहा कि यदि दम है तो अकेले चुनाव क्यों नहीं लड़ता है जमीनी हकीकत पता चल जाएगा। नीतीश जी को लोग पलटू चाचा कहते हैं लेकिन सच्चाई है कि वो बैठे रहते है और कभी आरजेडी आकर सट जाता है तो कभी बीजेपी आकर सट जाता है। पार्टियां आकर उनके साथ सट जाती है। वो कही नहीं जाते पार्टी खुद उनके साथ आ जाती है। सब जानते हैं कि नीतीश कुमार का बिहार में जनाधार है। इनके साथ रहेंगे तब सरकार में बने रहेंगे। यदि इनसे अलग हुए तो कुर्सी भी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब 2025 में राजद नहीं सटेगा।


वही आरजेडी के स्थापना दिवस पर लालू ने कहा था कि सरकार अगस्त में गिर जाएगी इस पर गोपाल मंडल ने कहा कि लालू यादव महान लीडर हैं गरीबों का मसीहा हैं। सब कुछ है लेकिन थोड़ा रोग से पीड़ित हैं। याददाश्त गड़बड़ हो जाता है।