ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

नीतीश कर रहे बिहार का नाश, BJP ज्वाइन करते ही बोले कन्हैया सिंह ... महागठबंधन की बुद्धि खोलने का करूंगा काम

PATNA : जेडीयू शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष रहे कन्हैया सिंह ने आज भाजपा की सदस्या ग्रहण कर लिया है। उन्हें बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी का मेंबर बनाया। इस दौर

नीतीश कर रहे बिहार का नाश, BJP ज्वाइन करते ही बोले कन्हैया सिंह ... महागठबंधन की बुद्धि खोलने का करूंगा काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जेडीयू शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष रहे कन्हैया सिंह ने आज भाजपा की सदस्या ग्रहण कर लिया है। उन्हें बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  ने पार्टी का मेंबर बनाया। इस दौरान कन्हैया सिंह भी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। पार्टी की सदस्य्ता को ग्रहण करते हुए कहा कि, मैं पेशे से शिक्षक रहा हूं और महागठबंधन के नेताओं को सही - गलत की पाठ पढ़ाने का काम करता हूं और आगे भी उनलोगों को सबक सीखाने का पाठ पढ़ाऊंगा। 


कन्हैया सिंह ने कहा है कि -देश की जनता का मन और इक्ष्छा के अनुसार काम करना ही हमारा सबसे पहला उद्देश्य रहा है और जनता ने यह तय कर लिया है कि पुरे देश में भाजपा की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि , मैं राजनीति से हमेशा से ही दूर रहा हूं जेडीयू भी मैं नीतीश कुमार जी के कहने पर ज्वाइन किया। लेकिन, कुछ दिनों के बाद मुझे उनका सिद्धांत समझ  आया और जब मैंने इन चीज़ों को समझा तो उनसे किनारा करने का मन बना लिया। वो बिहार को नाश कर रहे हैं और उनके साथ रहने वालों को भी उनके साथ नाश हो रहा है। 


दरअसल, भाजपा के सदस्य्ता ग्रहण करने वाले  कन्हैया सिंह राजधानी पटना के एक बड़े कोचिंग संस्थान के संस्थापक रहे हैं और पेशे से शिक्षक रहे हैं।  हालांकि, इस दौरान वो हल्की - फुल्की राजनीति भी किया करते हैं।  इससे पहले ये जेडीयू के शिक्षा प्रकोष्ट में बड़े पद पर रह चुके हैं।  लेकिन, जबसे आरसीपी सिंह ने जेडीयू का कमान छोड़ा तबसे ये भी दूरी बनाना शुरू कर दिए। अब आरसीपी सिंह के भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण करने के उपरांत इन्होंने भी भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण कर ली है। इस दौरान इन्होंने भाजपा की नीतियों की जमकर तारीफ़ भी की है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता