ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

'नीतीश जोहार' नए साल पर झारखंड में CM की पहली रैली ! रामगढ़ से होगी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत

PATNA : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में मीटिंग कर पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का

'नीतीश जोहार' नए साल पर झारखंड में CM की पहली रैली ! रामगढ़ से होगी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में मीटिंग कर पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया। सीएम नीतीश कुमार शनिवार को नयी दिल्ली स्थित अपने आवास में एक-एक कर पार्टी के 22 प्रदेश अध्यक्षों, प्रभारियों सहित अन्य नेताओं से उन्होंने मुलाकात की है। 


 प्रदेश अध्यक्षों ने उन्हें पार्टी की कमान संभालने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं और अपने-अपने राज्यों में पार्टी संगठन की स्थिति सहित राजनीतिक हालात को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही अपने-अपने प्रदेश में आने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम तय कर उसमें पहुंचने का आश्वासन दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेताओं से कहा कि एकजुट होकर संगठन और पार्टी के लिए मिलकर काम करें। आपसी तालमेल बेहतर रखें और कोई समस्या होने पर उसकी जानकारी दें, जिससे समय पर निदान कर संगठन को बेहतर बनाया जा सकेगा।  उन्होंने प्रदेश अध्यक्षों, प्रभारियों और अन्य नेताओं से कहा कि अभियान चलाकर आमलोगों से जनसंपर्क तेज करें और संगठन की बेहतरी के लिए काम करें। 


वहीं, नीतीश कुमार ने आगामी चुनावों को देखते हुए सभी प्रदेश अध्यक्षों को उम्मीदवारों के लिए स्थान चिह्नित करने और चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मुख्य रूप से निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और सूचना एवं जनसंपर्क सह जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा मौजूद रहे। शाम छह बजे मुख्यमंत्री पटना लौटआये, जहां हवाई अडडे पर जदयू कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद थी। मुख्यमंत्री गाड़ी से नीचे उतरे और पैदल चल पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। 


उधर, ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत झारखंड के रामगढ़ से 21 जनवरी को करेंगे। इस दौरान नीतीश जोहार के नाम से उनकी पहली सभा रामगढ़ में होगी। इसके बाद का कार्यक्रम तय होगा। उत्तर प्रदेश जदयू के नेताओं ने मुलाकात कर उनसे उत्तर प्रदेश में कई जगह सभा करने का अनुरोध किया।  इस दौरान उत्तर प्रदेश जदयू के प्रभारी के तौर पर बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मौजूद रहे।