ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

नीतीश जी, आपदा प्रबंधन विभाग आपके पसंदीदा बाबुओं के लिए संपदा सृजन विभाग बन चुका है : तेजस्वी

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोरोना संकट के बीच बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग को भ्रष्टाचा

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोरोना संकट के बीच बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग को भ्रष्टाचार की गंगोत्री बहाने का आरोप लगाया है।  


तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि माननीय नीतीश कुमार जी,इस विपदा की घड़ी में अप्रवासियों के लिए आफ़त और भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन चुका आपदा प्रबंधन विभाग को बोलिए कि भ्रष्टाचार कम और सेवा भाव अधिक रखे।यह ग़रीबों को राहत कम लानत ज़्यादा दे रहा है। आपदा विभाग आपके पसंदीदा बाबुओं के लिए संपदा सृजन विभाग बन चुका है।


तेजस्वी यादव प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार पहुंच रहे अप्रवासी लोगों के साथ राज्य सरकार अमानवीय सलूक कर रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि 50 दिनों से दूसरे प्रदेशों में भूखे-प्यासे फंसे, हजारो किलोमीटर की यात्रा तय कर, लाखों मुसीबत झेल अपने प्रदेश पहुंचे अप्रवासी बिहारवासियों के साथ, बिहार सरकार का सलूक अमानवीय है। स्टेशन से चली सुशासनी बस क्वारेंटाइन सेंटर पहुंचाने की बजाय देर अंधेरी रात अप्रवासी मज़दूरों को सड़कों पर छोड़ देती है।


दरअसल प्रवासी मजदूरों को बिहार वापस लाने और उन्हें क्वारेंटाइन किए जाने का जिम्मा बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के जिम्मे है। लेकिन मजदूरों की पैदल वापसी और क्वारेंटाइन सेंटर की बदहाली की लगातार खबरों के बीच बिहार सरकार हर बार घिरती दिख रही है। खासकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष के निशाने पर नीतीश सरकार है। तेजस्वी यादव ने प्रवासी मजदूरों की परेशानियों को चुनावी मुद्दा भी बना लिया है। 

टैग्स