ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नीतीश ज्ञान के लिए पढ़ें अटल जी की कविता, बोले नित्यानन्द ... तुष्टिकरण की राजनीति करती है महागठबंधन

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बीते रात देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ़ और खुद पर भरोसा करने को लेकर दिए गए बयान पर भी अब राजनीति शुरू कर दी गई है। भाजपा क

नीतीश ज्ञान के लिए पढ़ें अटल जी की कविता, बोले नित्यानन्द ... तुष्टिकरण की राजनीति करती है महागठबंधन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बीते रात देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ़ और खुद पर भरोसा करने को लेकर दिए गए बयान पर भी अब राजनीति शुरू कर दी गई है। भाजपा के तरफ से इसको लेकर यह कहा जा रहा है कि, हमारे तरफ से हमेशा नीतीश पर भरोसा किया गया। लेकिन, उन्होंने हरबार धोखा दिया है। इसी कड़ी में अब भाजपा के तरफ से केंद्रीय मंत्री नित्यानन्द राय ने महागठबंधन और नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। 


भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री खुद को अटल का करीबी बताते हैं तो 

अटल जी को मानने वाले लोग यदि उनके मार्ग पर चले तो बेहतर होगा। लेकिन, उन्होंने अटल जी का मार्ग छोड़ दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश जी, अटल जी की पांच कविताओं को पढ़ लेंगे तो उन्हें ज्ञान हो जाएगा। 


इसके अलावा उन्होंने राजद पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, वो लोग भाजपा को दंगाई कहतें है, इससे वो अपना वोट बनाते हैं और फायदा उठाते हैं। यह उनकी तुष्टिकरण की राजनीति है। राजद का जनाधार खो रहा है इसलिए यह सबकुछ उनके नेता भाजपा के बारे में बोल रहे हैं। उन्हें डर है कि, भाजपा कहीं उन्हें सत्ता से बहार न कर दें। 


इसके साथ ही राजद के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुलबारी सिद्दकी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राय ने कहा कि, सिद्दकी बिल्कुल गलत बोल रहे है। हिंदुस्तान में सबलोग सुरक्षित है। वो अलबला कर बोल रहे हैं। राजद का जनाधार खो रहा है इस लिए वो बोल रहे है। वो जिस अल्पसंख्यक के बारे में बोल रहे हैं वो सबसे सुरक्षित हैं। और मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि वो सुरक्षित रहेंगे। उनका समझना चाहिए कि, क्या हिन्दू को गाली देना धर्मनिरपेक्षता है? हम लोग सबके लिए समान भाव से काम करते हैं। राजद के लोग ही किसी धर्म को पीछे करके अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए ये तुष्टिकरण करते है। भाजपा अपने संस्कृति, सम्मान, धर्म को नुकसान नहीं पहुंचाती है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता