ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नीतीश कैबिनेट में पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला, 24 सितंबर को होगा पहले चरण का मतदान

PATNA : पंचायत चुनाव को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार कैबिनेट की आज हुई बैठक में पंचायत चुनाव पर सरकार ने मुहर लगा दी है। 11 चरणों में बिहार के पंचायत चुनाव क

नीतीश कैबिनेट में पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला, 24 सितंबर को होगा पहले चरण का मतदान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : पंचायत चुनाव को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार कैबिनेट की आज हुई बैठक में पंचायत चुनाव पर सरकार ने मुहर लगा दी है। 11 चरणों में बिहार के पंचायत चुनाव को संपन्न कराया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले ही आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद आज बिहार कैबिनेट में पंचायत चुनाव को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया इसके साथ ही 24 अगस्त को पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी वही पहले चरण का मतदान 24 सितंबर को होगा।


 मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक में पंचायत चुनाव पर मुहर लग गयी है। बिहार में पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला लिया गया है। सूबे में 11 चरणों में पंचायत चुनाव होगा। 24 अगस्त को पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी। 24 सितंबर को पहला चरण मतदान होगा। कैबिनेट की बैठक में चुनाव कराने पर मुहर लगा दी गयी है। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव संपन्न करवाने को लेकर सभी जिलों में ईवीएम पहुंच चुकी है।


पंचायती राज विभाग की अधिसूचना के अनुसार राज्य में पंचायत चुनाव 11 चरण में होंगे। पंचायत चुनाव 24 सितंबर , 29 सितंबर , 8 अक्टूबर ,20 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 3 नवंबर, 15 नवंबर, 24 नवंबर,  29 नवंबर, 8 दिसंबर और 12 दिसंबर को होगा। 24 सितंबर को पहला चरण मतदान होगा। कैबिनेट की बैठक में चुनाव कराने पर मुहर लगा दी गयी है।



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 17 प्रस्तवाओं की मंजूरी दी गई। कैबिनट के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बाढ़ क्षेत्रों में अंतिम चरणों में मतदान होंगे। गौरतलब हो कि छह पदों के लिए ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी के चुनाव होने हैं। इनमें मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, वार्ड सदस्य,  सरपंच और पंच के पद शामिल हैं।

टैग्स