ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

नीतीश कैबिनेट का फैसला: किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों को दवा के लिए पैसे मिलेंगे, सरकारी गाड़ी से दुर्घटना पर मुआवजा तय

PATNA: नीतीश कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में कई अहम फैसले लिये गये. कैबिनेट ने अब बिहार सरकार की गाड़ी से दुर्घटना होने पर मृतकों के आश्रितों और घायलों को मुआवजा देने का फैसला ल

नीतीश कैबिनेट का फैसला: किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों को दवा के लिए पैसे मिलेंगे, सरकारी गाड़ी से दुर्घटना पर मुआवजा तय
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नीतीश कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में कई अहम फैसले लिये गये. कैबिनेट ने अब बिहार सरकार की गाड़ी से दुर्घटना होने पर मृतकों के आश्रितों और घायलों को मुआवजा देने का फैसला लिया है. वहीं किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले गरीबों को ट्रांसप्लाट कराने के साथ साथ दवा के लिए भी मदद दी जायेगी.


सरकारी गाड़ी से एक्सीडेंट होने पर मुआवजा

नीतीश कैबिनेट की बैठक में कहा गया कि जिन गाड़ियों की मालिक राज्य सरकार होती है, उसका बीमा नहीं होता है. इस स्थिति में राज्य सरकार के स्वामित्व वाले वाहन से दुर्घटना होने की स्थिति में मृतकों के आश्रितों या घायल को मुआवजा भुगतान किये जाने में कठिनाई होती है. अब सरकार ने फैसला लिया है कि सरकारी गाड़ी से दुर्घटना होने पर तत्काल मुआवजा दिया जायेगा.


राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि सरकारी स्वामित्व वाले मोटर वाहनों से हुई दुर्घटना में मृत्तक के आश्रितों को तत्काल 5 लाख रूपया दिया जायेगा. वहीं, ऐसी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पीड़ितों या उनके आश्रितों को 2 लाख 50 हजार रूपया का मुआवजा दिया जायेगा. 


किडनी ट्रांसप्लाट की दवा के लिए मदद

बिहार सरकार ने पहले से ही तय कर रखा है कि राज्य के वैसे नागरिक जिनकी वार्षिक आय दो लाख पचास हजार रूपये तक है, उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट के लिए  अनुदान के रूप में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से तीन लाख रूपये दिये जाते हैं. अब राज्य सरकार ने ये फैसला लिया है कि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद ऐसे हर मरीज को नियमित दवा सेवन के लिए पहले साल में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर छः-छः माह पर दो किश्तों में कुल राशि दो लाख सोलह हजार रूपये की मदद दी जायेगी. हालांकि ये पैसा सिर्फ एक साल ही मिलेगा.