ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नीतीश कैबिनेट का फैसला : बिहार के 8 सेंट्रल जेल में बहाल होंगे साइकोलॉजिस्ट, पैक्सों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी

PATNA : नीतीश कैबिनेट की 10 अक्टूबर की बैठक में कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस कैबिनेट बैठक में नीतीश सरकार ने पैक्सों के प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी कर दिया है। अब यदि पैक्स या

नीतीश कैबिनेट का फैसला : बिहार के 8 सेंट्रल जेल में बहाल होंगे साइकोलॉजिस्ट, पैक्सों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नीतीश कैबिनेट की 10 अक्टूबर की बैठक में कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस कैबिनेट बैठक में नीतीश सरकार ने पैक्सों के प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी कर दिया है। अब यदि पैक्स या व्यापार मंडल ससमय शत प्रतिशत CMR की आपूर्ति करते हैं तो पूर्व में दिए दिए जाने वाले प्रोत्साहिन राशि से तीन गुणा अधिक मिलेगा। इस एजेंडे पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। इसके साथ ही राज्य के सभी सेंट्रल जिलों में एक साइकोलॉजिस्ट की बहाली होगी। 


दरअसल, नीतीश कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब राज्य के सभी सेंट्रल  जेल में मानसिक रोगियों को विशेष सुविधा मिलेगी। सभी 8 सेंट्रल जेल में एक क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट की बहाली होगी। यह बहाली कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी। वहीं, पैक्सों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की गयी है। 


बताया जा रहा है कि , पैक्स-व्यापार मंडलों द्वारा ससमय CMR आपूर्ति करने पर सरकार ने प्रोत्साहन राशि को बढ़ा दिया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 से ही चावल आपूर्ति के लिए दी जाने वाली प्रति क्विंटल ₹10 की राशि को बढ़ा दिया गया है। 30 जून तक शत प्रतिशत CMR आपूर्ति करने पर ₹30 प्रति क्विंटल, 31 जुलाई तक शत प्रतिशत आपूर्ति करने पर ₹25 प्रति क्विंटल, एवं उसके बाद शत प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति करने पर ₹20 प्रति क्विंटल की दर से अनुदान राशि की भुगतान की स्वीकृति दी गई है। 


इसके आलावा जल संसाधन विभाग के कुल 7 सिंचाई अंचल पदाधिकारियों को बिहार राजस्व सेवा के मूल कोटि पद राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड में सेवा समायोजन किया गया है। राजकीय अतिथि शाला के तत्कालीन अधीक्षक कृष्ण कुमार यादव को केंद्रीय श्रम सेवा के अनुरूप केंद्रीय वेतनमान का लाभ दिए जाने की स्वीकृति दी गई है।