ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नीलम को ललन सिंह ने दिया जीत की बधाई ,कहा - नीतीश और तेजस्वी के प्रति बिहार की जनता का स्नेह और विश्वास

PATNA : बिहार में दो सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आने के उपरांत सभी राजनीतिक दलों द्वारा बधाई देना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मोकामा विधानसभा सीट पर नीलम देवी की जीत

नीलम को ललन सिंह ने दिया जीत की बधाई ,कहा - नीतीश और तेजस्वी के प्रति बिहार की जनता का स्नेह और विश्वास
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : बिहार में दो सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आने के उपरांत सभी राजनीतिक दलों द्वारा बधाई देना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मोकामा विधानसभा सीट पर नीलम देवी की जीत को लेकर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी बधाई दी है। 


जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर लोकसभा सांसद ललन सिंह  ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बिहार उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशियों को मिले मत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के प्रति बिहार भर की जनता का स्नेह और विश्वास है। मोकामा से अप्रत्याशित जीत के लिए मतदाता मालिकों एवं महागठबंधन के कार्यकर्ता साथियों का हार्दिक आभार। उन्होंने एक पोस्टर जारी कर महागठबंधन की प्रत्याशी रही नीलम देवी को भी अपना बधाई दिया है।  


बता दें कि, मोकामा सीट पर एक बार फिर से राजद ने अपना कब्ज़ा जमाया है।  इस बार इस सीट पर पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने चुनाव जीता है। नीलम देवी ने 27 साल बाद मोकामा में पहली बार अपने सिंबल पर चुनाव लड़ रही भाजपा की प्रत्याशी सोनम देवी को 16752 मतों से हराया है।  इस उपचुनाव में नीलम देवी ने हर राउंड में भाजपा के प्रत्याशी सोनम देवी को बड़े अंतर से मात दिया है। 


वहीं, अपनी जीत पर नीलम देवी ने कहा कि हमारी जीत शुरू से ही पक्की थी। बस मतों का अंतर देखना था। उन्होंने कहा कि जनता मालिक होती है। नीलम देवी ने कहा कि अनंत सिंह हमेशा मोकामा की जनता के साथ रहे हैं। इसलिए वहां की जनता उन्हें हर बार आशीर्वाद देती है। वही, महागठबंधन के घटक दल हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी नीलम देवी को  मोकामा में जीत की अग्रिम बधाई दी है।