ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

राजद को आपदा-विपदा से नहीं है मतलब, 'अपने कमीशन खत्म होने का सता रहा है डर'

PATNA : देश में कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन में कटौती का फैसला किया है. केंद्र सरकार ने एमपी लैंड फंड को भी खत्म कर दिया है. जिसपर बुधवार को

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA : देश में कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन में कटौती का फैसला किया है. केंद्र सरकार ने एमपी लैंड फंड को भी खत्म कर दिया है. जिसपर बुधवार को  आरजेडी ने केंद्र सरकार के इस फैसले पर आपत्ति जताई थी. केंद्र सरकार के फैसले पर आरजेडी ने जो आपत्ति जताई है उसपर अब बीजेपी ने पलटवार किया है.  

बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट कर आरजेडी के इस प्रतिक्रिया पर पलटवार किया है. निखिल आनंद ने ट्वीट कर कहा कि 'राजद को राष्ट्रहित व आपदा-विपदा से मतलब नहीं इसलिए कोरोना मद में MPLAD फंड 2साल खत्म करने से पार्टी विधायक आहत हैं. इनको डर है कि सांसदों की तरह विधायक फंड भी खत्म हो गया तो इनके कमीशन का क्या होगा! सरकार के पैसे का ये ऐसे शोक मना रहे हैं जैसे इनकी मेहनत की कमाई का पैसा हो.'





आपको बता दें कि बुधवार को आरजेडी विधायक और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा था कि केंद्र सरकार ने जिस तरह एमपी लैड फंड को खत्म किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होनें कहा था कि अपने संसदीय क्षेत्र को लेकर सांसदों की जिम्मेदारियां होती है लेकिन केंद्र सरकार ने जिस तरह फंड खत्म करने का फैसला किया वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्हें या उनकी पार्टी को इस बात पर कोई ऐतराज नहीं कि सांसदों और विधायकों के वेतन में कटौती कर कोरोना तो मुकाबला के लिए राशि खर्च की जाए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह सांसदों के फंड में कटौती की है वह बेहद दुखद है .   



टैग्स