ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

निकाय चुनाव को लेकर पटना में सरगर्मी बढ़ी, प्रत्याशियों ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

PATNA : बिहार में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। निकाय चुनाव जीत दर्ज करने को लेकर प्रत्याशी लगातार लोगों के बीच जा रह हैं और लोगों को उनके अधिकार के प्रति जागर

निकाय चुनाव को लेकर पटना में सरगर्मी बढ़ी, प्रत्याशियों ने तेज किया जनसंपर्क अभियान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। निकाय चुनाव जीत दर्ज करने को लेकर प्रत्याशी लगातार लोगों के बीच जा रह हैं और लोगों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक कर रहे हैं। पटना सिटी के गायघाट स्थित एक सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेयर पद के उम्मीदवार रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह और विनीता सिंह का अभिनंदन किया गया।


मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर आयोजित इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मेयर और डिप्टी मेयर के कर्तव्यों को सामने लाया गया। समारोह में मौजूद लोगों को नगर निगम के कार्यों की जानकारी दी गई। वहीं प्रत्याशियों ने अपनी बातों को जनता के समक्ष रखा और सोच समझकर मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करने की सलाह दी।


इस मौके पर मेयर पद के उम्मीदवार बिट्टू सिंह ने कहा कि उन्हें पटना के सभी 75 वार्डों में लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। बिट्टू सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में पटना नगर निगम का हाल बद से बदतर कर दिया गया है। इसको लेकर सभी वार्ड के लोगों में मेयर और डिप्टी मेयर के खिलाफ गहरा आक्रोश है। इसी का नतीजा है कि लोगों का पूरा समर्थन उन्हें मिल रहा है।


बिट्टू सिंह ने कहा कि पटना तभी कचरा मुक्त हो सकता है जब निगम के कर्मचारी खुश रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम में जो पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ रहे हैं उसे कर्मचारियों के बीच बांटेंगे और राजधानी पटना में नगर निगम से संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। वहीं विनीता सिंह ने कहा कि आने वाले समय में राजधानी पटना में कुड़ा उठाव से लेकर नगर निगम से जुड़ी सभी समस्याओं से लोगों को निजात मिल जाएगा।


निकाय चुनाव को लेकर पटना में सरगर्मी बढ़ी, प्रत्याशियों ने तेज किया जनसंपर्क अभियान


निकाय चुनाव को लेकर पटना में सरगर्मी बढ़ी, प्रत्याशियों ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

टैग्स