ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

निकाय चुनाव : मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी बने ब्रांड एम्बेडसर, मतदाताओं को करेंगे जागरूक

PATNA : बिहार में इन दिनों नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए आने वाले 10 अक्टूबर को वोटिंग होगी वहीं 12 अक्टूबर को मतों की गिनती की ज

निकाय चुनाव : मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी बने ब्रांड एम्बेडसर, मतदाताओं को करेंगे जागरूक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए आने वाले 10 अक्टूबर को वोटिंग होगी वहीं 12 अक्टूबर को मतों की गिनती की जाएगी। दूसरे चरण के लिए 20 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि 22 अक्टूबर को काउंटिंग होगी। निकाय चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत बढ़ाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने एक्टर पंकज त्रिपाठी और मनोज वाजपेयी को ब्रांड एम्बेडसर बनाया है। जल्द ही दोनों अभिनेता मतदाताओं को जागरूक करते नजर आएंगे।


बता दें कि राज्य में दो चरणों में 224 सीटों पर नगर निकाय चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण के 156 नगर निकायों के लिए मतदान 10 अक्टूबर को जबकि दूसरे चरण के 68 नगर निकायों के लिए 20 अक्टूबर को वोटिंग होना है। निकाय चुनाव को लेकर फिलहाल नॉमिनेशन समेत अन्य प्रक्रियाएं चल रही हैं। चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के लिए प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं और सघन जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।


बता दें कि एक्टर पंकज त्रिपाठी और मनोज वाजपेयी और बिहार के ही रहने वाले हैं। मनोज वाजपेयी पश्चिम चंपारण के जबकि अभिनेता पंकज त्रिपाठी गोपालगंज के रहने वाले हैं। दोनों कलाकारों ने अपनी मेहनत के बल पर फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। बड़े स्टार होने के बावजूद दोनों अभिनेता अपनी मिट्टी से जुड़े हुए हैं और अक्सर अपने गांव में लोगों के बीच नजर आते हैं। अभी हाल ही में मनोज वाजपेयी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात किया था।

टैग्स