ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

NIA या CBI करे बेगूसराय फायरिंग की जांच, बोले गिरिराज सिंह.. असली अपराधियों को बचा रही सरकार

PATNA : बेगूसराय गोलीकांड को लेकर बीजेपी के नेता सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। बेगूसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग

NIA या CBI करे बेगूसराय फायरिंग की जांच, बोले गिरिराज सिंह.. असली अपराधियों को बचा रही सरकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बेगूसराय गोलीकांड को लेकर बीजेपी के नेता सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। बेगूसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गिरिराज सिंह ने फायरिंग की घटना को आतंकी हमला करार दिया है और सरकार पर असली आरोपियों को छिपाने का आरोप लगाया है। गिरिराज सिंह ने सरकार से मांग की है कि घटना की सीबीआई या NIA से जांच कराई जाए।  


गिरिराज सिंह ने कहा है कि बेगूसराय में हुई फायरिंग की घटना के पीछे आतंकवादियों का हाथ है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार इस घटना में शामिल अपराधियों के नाम को छिपाने का काम कर रही है। जिसको लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। सरकार अपराधियों का असली नाम छिपाकर दूसरे का नाम सामने ला रही है। गिरिराज ने कहा कि वारदात के पीछे जो असली अपराधी हैं उन्हें सरकार बचाने की कोशिश कर रही है और हिंदू समुदाय के लोगों का नाम सामने लाया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने के लिए साल 2013 में पटना के गांधी मैदान में सीरिलय ब्लास्ट हुए थे। कुछ ही महीने पहले पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई का टेरर मॉड्यूल भी सामने आया जो भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिश रच रहा था। ये सभी घटनाएं साबित करती हैं कि बेगूसरा में हदशत फैलाने के लिए आतंकी हमला किया गया। उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि बेगूसराय गोलीकांड की घटना की जांच सीबीआई या NIA से कराई जाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तुष्टिकरण की नीति अपना रहे हैं, उनपर बिहार की जनता को भरोसा नहीं है।