ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

न्यू ईयर से पहले वाइफ ने हसबैंड को शराब से रोका, गुस्से में हथौड़े से मारकर उतारा मौत के घाट

RANCHI : एक कहावत बहुत चर्चित है कि जिसने किया नशा से प्यार उसका उजड़ा घर परिवार और आए दिन कहीं न कहीं से उसका उदाहरण भी देखने को मिलता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रांची से निक

न्यू ईयर से पहले वाइफ ने हसबैंड को शराब से रोका, गुस्से में हथौड़े से मारकर उतारा मौत के घाट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : एक कहावत बहुत चर्चित है कि जिसने किया नशा से प्यार उसका उजड़ा घर परिवार और आए दिन कहीं न कहीं से उसका उदाहरण भी देखने को मिलता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रांची से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पत्नी ने पति को शराब पीने से मना किया तो गुस्साए पति ने हथौड़ा से पीट- पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार डाला है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पंडरा ओपी इलाके में महिला की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना को अंजाम उसके पति ने दिया। यह घटना पंडरा ओपी क्षेत्र के बनहोरा में हुई है। इस घटना में मृतक का नाम पूनम एक्का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


वहीं, घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है,कि पारिवारिक विवाद को लेकर महिला की हत्या कर दी गई। अब  पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पति से पूछताछ कर हत्या के कारणों की जानकारी लिया जा रहा है।