ब्रेकिंग
छात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

NDA से मुकाबले को RJD तैयार, आज से शुरू होगी तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा; इन मुद्दों पर जनता से होगी बातचीत

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की जन विश्वास यात्रा मंगलवार यानी आज से शुरू हो जाएगी। पहले दिन तेजस्वी मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी व शिवहर में अलग-अलग जनसभाओं में शामिल ह

NDA से मुकाबले को RJD तैयार, आज से शुरू होगी तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा; इन मुद्दों पर जनता से होगी बातचीत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की जन विश्वास यात्रा मंगलवार यानी आज से शुरू हो जाएगी। पहले दिन तेजस्वी मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी व शिवहर में अलग-अलग जनसभाओं में शामिल होंगे। यात्रा के दौरान वे 32 जिलों में जनसभा और एक अन्य जिले में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। सोमवार को प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव व विधायक रणविजय साहू की ओर से जारी संशोधित जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम के अनुसार यात्रा अब 29 फरवरी के बदले 1 मार्च को समाप्त होगी।


दरअसल, एक मार्च तक तेजस्वी यादव पूरे बिहार का दौरा करेंगे। लोगों को बताएंगे की उन्होंने 17 महीने में क्या-क्या किया। रोजाना 3-4 जिलों को टच करने का प्रोग्राम है। किसी एक जिले में बड़ी रैली करने का कार्यक्रम है। आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर से अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। 


20 तारीख यानी आज मुजफ्फरपुर से शुरू होने वाली तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा 33 जिलों से गुजरेगी। 10 दिनों की इस यात्रा में तेजस्वी यादव 23 फरवरी को सासाराम में आम सभा सभा करने वाले थे, अब इसे दिनारा में करने का फैसला किया गया है। 29 फरवरी को कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में तेजस्वी यादव की सभा आयोजित की जाएगी। वहीं, 29 तारीख को ही भागलपुर के शाहगंजी मेला मैदान में भी तेजस्वी यादव आमसभा को संबोधित करेंगे।

नाथनगर में जन विश्वास कार्यक्रम में आम सभा को संबोधित करने के बाद तेजस्वी रात्रि विश्राम के लिए बांका में रुकेंगे। तेजस्वी यादव के 'जन विश्वास यात्रा' कार्यक्रम की जानकारी देते राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि 1 मार्च 2024 यानी यात्रा के अंतिम दिन तेजस्वी यादव धुआंधार रैली करेंगे। 
बांका में रात्रि विश्राम के बाद वो बेलहर मुख्यालय जाएंगे। वहां से जमुई के श्रीकृष्णा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद लखीसराय में जनसभा को संबोधित करते हुए वापस पटना आएंगे। तेजस्वी यादव के इस कार्यक्रम के तैयारी की जिम्मेदारी सभी जिला प्रभारी को सौंपी गई है।