ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

NDA सरकार बनने के बाद अमित शाह का पहला दौरा, 9 मार्च को होगी महारैली

PATNA : बिहार में एनडीए के सरकार का गठन हुए अभी सही से एक महीने का ही समय गुजारा होगा कि भाजपा के दिग्गज नेताओं का बिहार दौरा शुरू हो चुका है। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद स

NDA सरकार बनने के बाद अमित शाह का पहला दौरा, 9 मार्च को होगी महारैली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में एनडीए के सरकार का गठन हुए अभी सही से एक महीने का ही समय गुजारा होगा कि भाजपा के दिग्गज नेताओं का  बिहार दौरा शुरू हो चुका है। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद और बेगूसराय के अंदर सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उसके बाद अब भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का बिहार दौड़ा होने जा रहा है।


दरअसल, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 9 मार्च को पटना जिले के पालीगंज आएंगे। वे अनुमंडल मुख्यालय बाजार स्थित कृषि फॉर्म के मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। एनडीए सरकार बनने के बाद वे पहली बार बिहार आ रहे हैं। रैली को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। 


वहीं, अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने अपने सभी कमेटियों को निर्देशित करते हुए जी जान लगा देने के लिए कहा है।सूत्रों के अनुसार इस रैली में एक लाख लोगो को जुटाने के लिए भाजपा तैयारी कर रही हैं। 


मालुम हो कि, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में भी बीजेपी पूरी तरह एक्टिव हो गई है। बीते 2 मार्च को पीएम मोदी ने चुनावी शंखनाद किया था। औरंगाबाद और बेगूसराय में 48000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नाम लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधा था। और कहा था कि नौकरी के नाम पर युवाओं की जमीन कब्जा ली। साथ ही कांग्रेस और आरजेडी पर परिवारवाद का आरोप लगाया था।


उधर, इससे पहले शाह जब बिहार दौरे कर आए थे तो यहां महागठबंधन की सरकार थी। और नीतीश कुमार इंडिया अलायंस के सहयोगी थे। लेकिन अब बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। नई सरकार के गठन के बाद 9 मार्च में अमित शाह का पहला बिहार दौरा होगा।