ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

NDA में टूट पर BJP का बड़ा बयान, संजय जायसवाल बोले.. नीतीश ने जनता को दिया धोखा

PATNA : बिहार में एनडीए के अन्दर टूट हो चुकी है. जेडीयू ने एनडीए गठबंधन से खुद को बहार कर लिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले पर बीजेपी ने बड़ा बयान दिया है. पार्टी के प्

NDA में टूट पर BJP का बड़ा बयान, संजय जायसवाल बोले.. नीतीश ने जनता को दिया धोखा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में एनडीए के अन्दर टूट हो चुकी है. जेडीयू ने एनडीए गठबंधन से खुद को बहार कर लिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले पर बीजेपी ने बड़ा बयान दिया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की जनता और बीजेपी को धोखा दिया है. यह बिहार की जनता के मैंडेट का उलंघन है, को बिहार की जनता ने एनडीए को दिया था. बिहार की जनता ने 2005 के पहले की सरकार के विरूद्ध में दिया था. आज जो कुछ भी हुआ है, वह धोखा है.


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि 2020 में एनडीए गठबंधन के तहत हमने चुनाव लड़ा था. बिहार की जनता ने बीजेपी और जेडीयू को मैंडेट दिया था. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 74 सीटों पर जीत दर्ज की. बावजूद इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया. लेकिन आज जो कुछ भी हुआ है, वह बिहार की जनता और बीजेपी के साथ धोखा है.


संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को धोखा दिया है. बिहार की जनता ने 2005 के पहले की सरकार के विरूद्ध वोट दिया था. जनता ने शांति और विकास के लिए एनडीए गठबंधन को वोट दिया था, लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है. उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और जनता नीतीश कुमार को माफ़ नहीं करेगी.

टैग्स