ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

NDA छोड़ने के बाद पहली दफा PM मोदी से मिले नीतीश, G20 डिनर के दौरान दोनों में हुई बातचीत

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिये गये रात्रिभोज में शामिल हुए। राष्ट्रपति ने सीएम नीतीश कुमार को निमंत्रण प

NDA छोड़ने के बाद पहली दफा PM मोदी से मिले नीतीश, G20 डिनर के दौरान दोनों में हुई बातचीत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिये गये रात्रिभोज में शामिल हुए। राष्ट्रपति ने सीएम नीतीश कुमार को निमंत्रण पत्र भेज रात्रिभोज में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। ऐसे में नीतीश कुमार जब दिल्ली में प्रगति मैदान के भारत मंडपम पहुंचे तो उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात हुई। एनडीए से अलग होने के बाद से नीतीश की प्रधानमंत्री मोदी से ये पहली मुलाकात थी। इस दौरान इन दोनों नेताओं में बातचीत भी हुई है। 


दरअसल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा के साथ पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए और लगभग 12.30 बजे वहां पहुंचे। वहां पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के आमंत्रण पर वे इसमें शामिल होने के लिए आए हैं। इसके बाद सीएम नीतीश देर शाम भारत मंडपम पहुंचे जहां G- 20 में शामिल मेंबर समेत भारत के तमाम राज्यों के सीएम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिये गये रात्रिभोज में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान नीतीश कुमार की पीएम मोदी से हल्की - फुल्की महज औपचारिकता पूर्ण बातचीत हुई। इसके बाद नीतीश कुमार अपने पहले से निर्धारित जगह पर चले गए। 


मालूम हो कि, नीतीश कुमार शनिवार को दिल्ली दौरे पर रहे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर 9 सितंबर को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस भोज में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इसी आमंत्रण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे। नीतीश कुमार ने अगस्त 2022 में बीजेपी का साथ छोड़कर बिहार में महागठबंधन की सरकार का गठन किया था। उसके बाद यह उनका पीएम से पहला मुलाक़ात था। 


आपको बताते चलें कि, आखिरी बार मई 2022 में नीतीश और पीएम मोदी ने पटना में बिहार विधानसभा के कार्यक्रम में मंच साझा किया था। एक ओर नीतीश कुमार G20 समिट के भोज में शामिल हुए तो वहीं दूसरी तरफ उन्ही के समाज कल्याण मंत्री ने जी 20 शिखर सम्मेलन को समय बर्बादी करार दिया। और पीएम मोदी को देश का विफल प्रधानमंत्री बताया।