ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

नए साल में लालू के घर आएगा नन्हा मेहमान, पापा बनने वाले हैं तेजस्वी

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जल्द ही दादा बनने वाले हैं। इनके घर नए साल में एक नई खुशियां आने वाली है। दरअसल, एक मिडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस

नए साल में लालू के घर आएगा नन्हा मेहमान, पापा बनने वाले हैं तेजस्वी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जल्द ही दादा बनने वाले हैं। इनके घर नए साल में एक नई खुशियां आने वाली है। दरअसल, एक मिडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री मां बनने वाली हैं। इन दिनों राजश्री दिल्ली में डॉक्टर की देखरेख में हैं। फ़रवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के शुरुआती  दिनों में यह नई सूचना सुनने को मिल सकती है। 


बता दें कि, 9 दिसंबर 2021 को तेजस्वी यादव और राजश्री यादव की शादी हुई थी। दोनों ने दिल्ली में अपनी शादी रचाई थी। हालंकि, शादी से पहले राजश्री यादव का नाम रेचल था। लेकिन, तेजस्वी से शादी के बाद लालू यादव और राबड़ी यादव ने उन्हें नया नाम दिया। अब उन्हें राजश्री यादव के नाम से जाना जाता है। 


जानकारी हो कि, तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव को अपना लेडी लक मानते हैं। पत्नी के आने के बाद से उनकी ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई। शादी के कुछ ही महीने बाद तेजस्वी यादव विपक्ष से सरकार में आ गए थे और उन्हें नेता प्रतिपक्ष से उपमुख्यमंत्री की कुर्सी मिल गई। कुछ दिनों पहले इन्होंने अपनी शादी की पहली सालगिरह भी मनाया। हालंकि, इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ नहीं रहे क्योंकि तेजस्वी अपने मां और बहन के साथ पापा लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट करवा रहें थे।


गौरतलब हो कि, किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर ऑपरेशन के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। वर्तमान में वे अस्पताल के समीप ही किराए का फ्लैट लेकर उसमें रह रहे हैं। उनके साथ पत्नी व पूर्व सीएम राबड़ी देवी, सांसद व पुत्री डॉ. मीसा भारती उनके पति भी हैं। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद लालू प्रसाद के मार्च के बाद भारत वापसी की संभावना है।