ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

नवरात्र के मौके पर जाप युवा नेता ने माता से की अपील, केंद्र सरकार को सदबुद्धि दें कि किसानों के साथ न्याय कर सके

PATNA: नवरात्रा के मौके पर जन अधिकार पार्टी के युवा नेता राजू दानवीर ने मां दुर्गा से यह अपील की है कि वे केंद्र सरकार को सदबुद्धि दे ताकि किसानों के साथ वे न्याय कर सकें। किसानों

नवरात्र के मौके पर जाप युवा नेता ने माता से की अपील, केंद्र सरकार को सदबुद्धि दें कि किसानों के साथ न्याय कर सके
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नवरात्रा के मौके पर जन अधिकार पार्टी के युवा नेता राजू दानवीर ने मां दुर्गा से यह अपील की है कि वे केंद्र सरकार को सदबुद्धि दे ताकि किसानों के साथ वे न्याय कर सकें। किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके। वही देश में व्याप्त बेरोजगारी और महंगाई को दूर करने की अपील उन्होंने माता से की।  


दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी के पावन अवसर पर जन अधिकार पार्टी (लो) के युवा नेता राजू दानवीर ने समस्त बिहारवासियों व देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में दानवीर ने कहा कि देवी दुर्गा की शक्ति और आशीर्वाद हम सबके जीवन को सुख समृद्ध करे।


दानवीर ने कहा कि महिषासुर नामक दैत्य का वध मां दुर्गा ने किया था। दुर्गा पूजा उत्सव लोगों में सामाजिक एकजुटता, गर्मजोशी और सद्भावना को बढ़ावा देता है। इस अवसर पर हमें सभी बुराइयों का त्यागकर नैतिक मूल्यों और सदगुणों को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए। हमें भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है और न केवल बाहर बल्कि हमारे भीतर भी बुरी ताकतों से लड़ना जारी रखना चाहिए।


दानवीर ने अपने शुभकामना संदेश में मां दुर्गा से देश की सरकार को सदबुद्धि देने की भी अपील की ताकि वे किसानों के साथ न्‍याय कर सके। किसानों को उनका हक मिले और महिलाओं को सुरक्षा। देश में व्याप्त महंगाई और बेरोजगारी से जनता को निजात दिलाने की अपील की गयी। वही सबों के लिए एक समान शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य की व्‍यवस्‍था करे।

टैग्स