ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

नरसंहार की ओर बढ़ रहा बिहार, बोले विजय सिन्हा.. अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की गोद में बैठे हैं नीतीश

PATNA : राजधानी पटना के बिहटा में गुरुवार को अवैध बालू के उठाव को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में चार लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि गोली लगने से कई लोग घायल हैं। इस घटना के

नरसंहार की ओर बढ़ रहा बिहार, बोले विजय सिन्हा.. अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की गोद में बैठे हैं नीतीश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के बिहटा में गुरुवार को अवैध बालू के उठाव को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में चार लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि गोली लगने से कई लोग घायल हैं। इस घटना के बाद विपक्षी दल बीजेपी के नेता सरकार पर हमलावर हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार नरसंहार की ओर बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की गोद में जा बैठे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा है कि बिहार के हित में नीतीश कुमार इस्तफा दें नहीं तो आने वाले समय में बिहार की जनता उन्हें कुर्सी से उतार फेंकेगी।


राज्य में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों के लिए विजय कुमार सिन्हा सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने कहा कि है कि बिहार नरसंहार की ओर बढ़ चुका है और अधिकारियों का मनोबल गिरने से राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। नीतीश कुमार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की गोद में जाकर बैठ गए हैं। नीतीश कुमार बिहार के हित में इस्तफा दें नहीं तो आने वाले समय में बिहार की जनता एक बड़ा जन आंदोलन कर मुख्यमंत्री की कुर्सी के उतार फेंकेगी।


उन्होंने कहा कि शराब और बालू के चक्कर में मुख्यमंत्री ने बिहार की विधि व्यवस्था को नष्ट करा दिया है। ऐसा नहीं है कि बिहार की सत्ता से हटने के बाद बीजेपी इसके खिलाफ आवाज उठा रही है, सरकार में रहते हुए भी बीजेपी ने आवाज उठाने का काम किया है। बिहार में जब से अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की सरकार बनी है राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। सरकार का पूरा तंत्र फेल हो चुका है। सरकार अगर समय रहते इसमें सुधार नहीं करती है तो बीजेपी चुप नहीं बैठेगी और अच्छे पदाधिकारियों को लाने के लिए सरकार को विवश करेंगी।


वहीं विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के उस बयान पर तंज किया जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2023 में तेजस्वी को बिहार की सत्ता सौंपकर देश की राजनीत करेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि तेजस्वी को सत्ता सौंपने की जरूरत क्या है, तेजस्वी पहले से ही बिहार के सुपर सीएम हैं। नीतीश कुमार पहले ही सरेंडर कर चुके हैं। मंच से तेजस्वी को मुख्यमंत्री कहना यह साबित करता है कि नीतीश कुमार पूरी तरह से नर्वस हो चुके हैं।