ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र नारायण यादव ने किया नामांकन, निर्विरोध चुने जाने की संभावना

PATNA: जेडीयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पूर्व उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के अचानक इस्तीफा देने के बाद

विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र नारायण यादव ने किया नामांकन, निर्विरोध चुने जाने की संभावना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जेडीयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पूर्व उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के अचानक इस्तीफा देने के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का पद खाली हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि नरेंद्र नारायण यादव निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिए जाएंगे।


बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के बाद उन्होंने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे जिम्मेदारी को निभाएंगे और सदन को बिल्कुल सुचारू ढंग से चलाएंगे। पक्ष विपक्ष सभी लोगों की बात सुनेंगे। पार्टी ने जो विश्वास जताया है इसके लिए आभारी हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बेहतर समन्वय के साथ सदन का संचालन करेंगे।


बता दें कि नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा के आलमनगर विधानसभा से जेडीयू के विधायक हैं। नरेंद्र नारायण यादव बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही साथ साल 2005 से 2015 तक विभिन्न विभागों में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। मधेपुरा के बालाटोला के रहने वाले नरेंद्र नारायण यादव का काफी लंबा राजनीतिक करियर रहा है। नरेंद्र नारायण यादव ने जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत की थी।