ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर RJD का हमला, पोस्टर लगाकर महंगाई और निजीकरण पर घेरा

PATNA: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक तरफ जहां बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाने का कोई अवसर नहीं छोड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल सरक

नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर RJD का हमला, पोस्टर लगाकर महंगाई और निजीकरण पर घेरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक तरफ जहां बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाने का कोई अवसर नहीं छोड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल सरकार पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। पटना में आरजेडी ने पोस्टर लगाकर नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।


पटना में पोस्टर के माध्यम से आरजेडी ने देश में बेतहाशा महंगाई के लिए नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है। इसके साथ ही आरजेडी ने सरकारी संस्थानों के निजीकरण को लेकर भी हमला बोला है। पोस्टर में सबसे ऊपर लिखा गया है, मोदी जी के शासन के हुए आठ साल, देश की जनता का महंगाई एवं बेरोजगारी से हुआ बुरा हाल।


आरजेडी ने पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर लिखा है कि कसम मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं बिकने दुंगा। पोस्टर पर लिखा गया है कि BSNL बिक गया, रेल बिक गया, लाल किला बिक गया, एयरपोर्ट, हवाईजहाज, ओएनजीसी एवं एलआइसी बिक गया। इसके ठीक नीचे 21 कंपनियों के नाम लिखकर कहा गया है कि ये बिकने वाली हैं। उसके बगल में तेजस्‍वी यादव की तस्‍वीर लगाई गई है।

टैग्स