ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

मोदी के जन्मदिन पर नीतीश का उमड़ा प्रेम, सुबह से लगातार दे रहे हैं बधाई

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बधाई देने वालों का तांता लगा है. राष्ट्रपति से लेकर सरकार में शामिल तमाम मंत्रियों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तरफ से

मोदी के जन्मदिन पर नीतीश का उमड़ा प्रेम, सुबह से लगातार दे रहे हैं बधाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बधाई देने वालों का तांता लगा है. राष्ट्रपति से लेकर सरकार में शामिल तमाम मंत्रियों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तरफ से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं. लेकिन पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक बधाई बेहद खास है.


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनका एक अलग ही रिश्ता रहा है. बीजेपी ने जब नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाया था. उस वक्त नीतीश से उनके विरोध में खड़े हो गए थे. सालों पुराना बीजेपी से रिश्ता तोड़ कर एनडीए से बाहर आ गए थे. लेकिन साल 2017 में जब एनडीए में नीतीश की वापसी हुई तो मोदी के साथ उनके रिश्तो में कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. लेकिन इस बार पीएम मोदी के जन्मदिन पर नीतीश हाथ से उत्साहित नजर आ रहे हैं.


नीतीश कुमार की तरफ से सुबह सवेरे ही प्रिय मोदी के जन्मदिन पर बधाई संदेश जारी किया गया. मुख्यमंत्री कार्यालय ने बाज़ाब्ता प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नीतीश का बधाई संदेश रिलीज किया. इतना ही नहीं नीतीश कुमार जब-जब टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत करने पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स पहुंचे तो उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपना बधाई संदेश बैनर पर लिखा. बोर्ड पर उन्होंने लिखा कि "माननीय प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें."


सुबह में बिहार के मुख्यमंत्री ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट ट्विटर से ट्वीट कर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. नीतीश ने ट्विटर पर पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा कि "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं."



टैग्स