ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

नंदकिशोर यादव का अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंजूर, अध्यक्ष ने छोड़ी कुर्सी

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में 15 दिन पहले गठित एनडीए सरकार के विश्वासमत की आज अग्निपरीक्षा है। नीतीश सरकार को बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करना होगा। जिसक

नंदकिशोर यादव का अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंजूर, अध्यक्ष ने छोड़ी कुर्सी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में 15 दिन पहले गठित एनडीए सरकार के विश्वासमत की आज अग्निपरीक्षा है। नीतीश सरकार को बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करना होगा। जिसके समर्थन और खिलाफ में विधायक मतदान करेंगे। विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा में राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर का अभिभाषण जारी है। इसके बाद स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश हुआ। 


सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद  एनडीए के तरफ से नंदकिशोर यादव ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रखा और विधायकों की संख्या 38 से अधिक होने की वजह से यह प्रस्ताव पारित हो गया और उपाध्यक्ष को आसन सौंपने का एलान कर दिया। उसके बाद  उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने आसन संभाला।  अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए राजद के विधायक अवध बिहारी  चौधरी ने तेजस्वी के प्रति आभार जताया है। इस दौरान प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने कहा राजनीति तो आंकड़ों का खेल है। मैंने निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाया। उन्होंने कुर्सी छोड़ दी है। थोड़ी देर में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। अभी चर्चा चल रही है।


वहीं, विधानसभा में राजद को बड़ा झटका लगा है। राजद विधायक प्रहलाद यादव, नीलम देवी और चेतन आनंद सत्ता पक्ष की ट्रेजरी बेंच पर आ कर बैठ गए हैं। इसके साथ ही बिहार विधानसभा में कार्यवाही चल रही है। माले विधायक महबूब आलम ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में हैं। आज भाजपा को लेकर अमर्यादित बयान दिया। उसके बाद सदन में बीजेपी विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।


  • उधर , राजद के तीन विधायक के सत्ता पक्ष में जाने को लेकर तेजस्वी यादव ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सदस्य को अपनी सीट पर बैठना चाहिए। मतदान तक सभी सदस्य को अपनी सीट पर रहना चाहिए। उपाध्यक्ष ने तेजस्वी की मांग को खारिज कर दिया है।