ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

नमाज पर बयान देने वाले BJP विधायक को मिली धमकी, बचौल की बोलती बंद करने को कहा

PATNA : बीजेपी के फायरब्रांड विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल को धमकी मिली है। विधायक बचौल को उनके मोबाइल फोन पर धमकी मिली है। पिछले दिनों उन्होंने खुले में नमाज को लेकर आपत्ति जताते हुए

नमाज पर बयान देने वाले BJP विधायक को मिली धमकी, बचौल की बोलती बंद करने को कहा
Editor
3 मिनट

PATNA : बीजेपी के फायरब्रांड विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल को धमकी मिली है। विधायक बचौल को उनके मोबाइल फोन पर धमकी मिली है। पिछले दिनों उन्होंने खुले में नमाज को लेकर आपत्ति जताते हुए बयान दिया था जिसके बाद उन्हें धमकी मिली है। बचौल को जिस नंबर से धमकी मिली वह नंबर विदेश का है। बीजेपी विधायक के मुताबिक उन्हें धमकी भरा कॉल आया जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि नमाज के साथ-साथ अगर ऐसे सवालों को वह उठाएंगे तो उनकी बोलती बंद कर दी जाएगी।


विदेश के नंबर से आया कॉल

फर्स्ट बिहार से हुई बातचीत में बीजेपी विधायक के ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक उन्हें जिस नंबर से कॉल आया वह विदेश का है। उन्हें +14242545679 से कॉल आया कॉल करने वाले ने सीधे उन्हें कहा कि नमाज के ऊपर वह बकवास करना बंद करें। अगर वह ऐसे विवादित मुद्दों के साथ एक खास वर्ग पर बोलना बंद नहीं करेंगे तो बोलती बंद कर दी जाएगी। खुद बीजेपी विधायक को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि उन्हें फोन पर धमकी मिलेगी हालांकि बचाव तुरंत सतर्क हुए और उन्होंने धमकी देने वाले को चेताया। बीजेपी विधायक ने कहा कि वह इसकी शिकायत पुलिस से करने वाले हैं। इसके बाद फोन तुरंत कट गया। बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल इस मामले में आज बिहार के डीजीपी से लिखित शिकायत करेंगे। 


खुले में नमाज पर जतायी थी आपत्ति

बीजेपी के विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल की पहचान हार्डकोर हिंदुत्ववादी नेता की रही है। वह हाल के दिनों में तमाम ऐसे मुद्दों पर बोलते रहे हैं जो हिंदुत्व से जुड़ा हुआ हो। ऐसे में बचौल की पहचान एक के फायर ब्रांड विधायक के तौर पर बनी है। पिछले दिनों उन्होंने खुले में नमाज करने पर रोक लगाने की मांग की थी हालांकि उनके इस बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी ही नाराजगी जताई थी। नीतीश कुमार ने इससे बेवजह का बयान करार दिया था। बचौल इसके पहले जनसंख्या नियंत्रण से लेकर बिहार में शराबबंदी कानून तक पर सवाल उठा चुके हैं। अब उन्हें फोन पर धमकी मिली है, देखना होगा कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद विधायक को धमकी दिए जाने के मामले में किस तरह की कार्रवाई होती है।