ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

नई शिक्षक नियमावली पर विरोध जारी, जीतनराम मांझी से मिले वामदल के नेता

PATNA: नई शिक्षक नियमावली को लेकर नियोजित शिक्षकों और शिक्षक अभ्यर्थियों का विरोध लगातार जारी है। राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड, कांग्रेस के नेताओं से मिलने के बाद वाम द

नई शिक्षक नियमावली पर विरोध जारी, जीतनराम मांझी से मिले वामदल के नेता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नई शिक्षक नियमावली को लेकर नियोजित शिक्षकों और शिक्षक अभ्यर्थियों का विरोध लगातार जारी है। राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड, कांग्रेस के नेताओं से मिलने के बाद वाम दल के नेताओं ने आज हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी से मुलाकात की। 


नई शिक्षक नियमावली 2023 को लेकर जारी विरोध के मद्देनज़र आज दूसरे दिन भाकपा-माले, सीपीआई और सीपीएम नेताओं ने हम (से.) के राष्ट्रीय नेता व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मिले। इसके पहले वाम दलों के नेता राजद, जदयू व कांग्रेस के नेताओं से भी मिल चुके हैं।


वाम नेताओं की टीम में शामिल भाकपा-माले के राज्य सचिव कुणाल, वरिष्ठ नेता केडी यादव, सीपीआई के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय, जानकी पासवान, रामलला सिंह एवं सीपीएम के राज्य सचिव ललन चौधरी व सचिव मंडल के सदस्य अरुण मिश्रा भी शामिल थे। 


वाम नेताओं ने कहा कि महागठबंधन के विभिन्न दलों से मुलाकात का कार्य पूरा हो चुका है। अब आगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की जाएगी और उनके समक्ष इस मुद्दे को रखा जाएगा। भाकपा-माले के मीडिया प्रभारी कुमार परवेज ने इस बात की जानकारी दी।


टैग्स