ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का ट्रेनिंग शुरू, पहले चरण में 6995 बूथों पर होगा मतदान

PATNA : राज्य के अंदर आगामी कुछ दिनों में 2 चरणों में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू क

नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का ट्रेनिंग शुरू, पहले चरण में 6995 बूथों पर होगा मतदान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राज्य के अंदर आगामी कुछ दिनों में 2 चरणों में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पहले चरण के लिए 41,790 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


दरअसल, बिहार में बिहार में इसी महीने के 18 दिसंबर को पहले चरण का नगर निकाय चुनाव होना है। जिसके बाद इस को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से मतदान कर्मियों के साथ ही साथ पोलिंग मजिस्ट्रेट,  माइक्रोऑब्जर्वर, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट एवम कलेक्शन पार्टी प्रशिक्षण शुरू कर दी गई है। इसके अलावा मतगणना के लिए मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, मतगणना माइक्रोऑब्जर्वर का भी प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। 


गौरतलब हो कि,  राज्य के अंदर  होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर चल रही गहमागहमी के बाद अब यह निर्णय हो चुका है कि बिहार में दो चरणों में नगर निकाय चुनाव आयोजित करवाया जाएगा। जिसके तहत पहले चरण का चुनाव 18 दिसंबर करवाया जाएगा जिसकी मतगणना 20 दिसंबर को होगी। पहले चरण में राज्य के 37 जिलों में मतदान होगा जिसमें 156 नगर निकाय हो और 68 नगर परिषद साथ ही साथ 88 नगर पंचायत में चुनाव होगा। इसमें मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद, और वार्ड पार्षद का चुनाव कराया जाना है। जिसको लेकर 6995 बूथों की स्थापना की गई है। इन सभी बूथों पर तीन-तीन ईवीएम मशीन के माध्यम से मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षदों का चुनाव करवाया जाएगा।