ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, 23 जिलों में 68 नगर निकायों के लिए 28 दिसंबर को होगा मतदान

PATNA: बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 28 दिसंबर को होगा। सोमवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। 28 दिसंबर को 68 नगर निकायों के लिए मतदान होगा। 23

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, 23 जिलों में 68 नगर निकायों के लिए 28 दिसंबर को होगा मतदान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 28 दिसंबर को होगा। सोमवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। 28 दिसंबर को 68 नगर निकायों के लिए मतदान होगा। 23 जिलों में 17 नगर निगम, 2 नगर परिषद और 49 नगर पंचायत का चुनाव होगा। पुलिस विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।  


पहले चरण के चुनाव की तरह दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। कुल 28 हजार पुलिस को इस काम में लगाया गया है। जिसमें 6 हजार पुलिस पदाधिकारी और 22 हजार पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए एडीजी जीएस गंगवार ने यह जानकारी दी। 


एडीजी जीएस गंगवार ने बताया कि अंतिम और दूसरे चरण का नगर निकाय चुनाव 28 दिसंबर को 23 जिले,17 नगर निगम,2 नगर परिषद और 49 नगर पंचायतों में होगा। चुनाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। 23 जिलों में 17 महापौर, 17 उप महापौर, 2 नगर परिषद अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष, 49 नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव होना है। 


28 दिसंबर को कुल 1529 वार्ड सदस्यों का भी चुनाव होगा। नगर निकाय चुनाव के लिए 3396 मतदान भवन बनाये गये है। जिसमें 7084 मतदान केंद्रों पर चुनाव होगा। एडीजी जीएस गंगवार ने बताया कि नगर निकाय के प्रथम चरण के मतदान की तरह ही स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए करीब 6000 से अधिक पुलिस पदाधिकारी और 22 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। काउंटिंग 30 दिसंबर को 68 मतगणना केंद्रों पर होगी। उन्होंने बताया कि सेकंड और अंतिम फेज के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गयी है।  

टैग्स