ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

नागालैंड विधानसभा चुनाव में 11 सीटों पर कैंडिडेट उतारेगी RJD, प्रचार करने जाएंगे तेजस्वी

PATNA : नागालैंड में होने जा रही विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राजद ने बड़ा निर्णय लिया है। राजद इस चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने जा रही है। राष्ट्रीय

नागालैंड विधानसभा चुनाव में 11 सीटों पर कैंडिडेट उतारेगी RJD, प्रचार करने जाएंगे तेजस्वी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : नागालैंड में होने जा रही विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राजद ने बड़ा निर्णय लिया है। राजद इस चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने जा रही है। राष्ट्रीय जनता दल यहां अधिक से अधिक 11 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है, नहीं तो कम से कम राजद यहां 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बात जानकारी खुद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और नागालैंड प्रभारी ने दी है। 


बता दें कि, राजद ने नागालैंड के अध्यक्ष से संभावित उम्मीदवारों की सूची मांगी है। पार्टी अपने संभावित उम्मीदवारों के लिए छानबीन करेगी। इसको लेकर राजद के वरिष्ठ नेताओं की एक टीम बहुत जल्दी ही नागालैंड जाएगी। इस बात की जानकारी खुद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और नागालैंड प्रभारी श्याम रजक ने दिया है। उन्होंने कहा है कि राजद नागालैंड में हर हाल में चुनाव लड़ेगी भले ही वह 6 सीट पर चुनाव क्यों ना लड़े लेकिन चुनाव लड़ने कोई समझौता नहीं होगा। मालूम हो कि हाल ही में नागालैंड राजद के प्रतिनिधिमंडल में पटना आकर पार्टी के लालू यादव के बाद सर्वमान्य नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। जिसके बाद यह तय हुआ कि पार्टी यहां चुनाव लड़ेगी। साथ ही साथ अब इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि खुद तेजस्वी यादव यहां जाकर प्रचार-प्रसार भी करेंगे। हालांकि, यह कब जाएंगे इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। 


जानकारी हो कि निर्वाचन आयोग ने बुधवार को त्रिपुरा मेघालय और नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है जहां त्रिपुरा में एक चरण में 16 फरवरी को मतदान होगा।तो वहीं, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जबकि इन तीनों राज्यों में वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।


आपको बताते चलें कि नागालैंड चुनाव को लेकर अधिसूचना 31 जनवरी को जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी 2023 होगी। वहीं, नाम वापसी की तारीख 10 फरवरी निर्धारित की गई है। जबकि मतदान 27 फरवरी 2023 को किया जाएगा। इसके बाद अगले महीने यानी मार्च में 2 तारीख को वोटों की गिनती होगी।