ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

महागठबंधन से निराश मांझी मुसहर जमात के बीच पहुंचे, जनाधार मजबूत करने का प्रयास

PATNA : उपचुनाव के दौरान महागठबंधन से निराश हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मुसहर जमात के बीच पहुंच गए हैं. जीतन राम मांझी आज पटना में आयोजित मुसहर भुइयां सम्मेलन में पहुंचे.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : उपचुनाव के दौरान महागठबंधन से निराश हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मुसहर जमात के बीच पहुंच गए हैं. जीतन राम मांझी आज पटना में आयोजित मुसहर भुइयां सम्मेलन में पहुंचे. राजधानी के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में प्रांतीय मुसहर भुइयां सम्मेलन का आयोजन किया गया है. 

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मुसहर और भुइयां सम्मेलन के मंच से विरोधियों के साथ-साथ बिहार की सत्ता में रह चुके तमाम नेताओं पर आरोप लगाया है कि उन्होंने समाज के सबसे निचले कतार में खड़े मुसहर और भुईयां जैसी छोटी जातियों के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं किया. 

मुसहर और भुइयां जातियों के बीच अपनी मौजूदगी से मांझी विधानसभा चुनाव के पहले खुद का जनाधार मजबूत करना चाहते हैं. जीतन राम मांझी ने मुसहर और भुइयां समाज के लिए सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक,  राजनीतिक पिछड़ेपन को खत्म करते हुए उन्हें बराबरी की स्थिति में लाने का आह्वान किया है.

एनडीए छोड़कर लोकसभा चुनाव के पहले महागठबंधन में जाने वाले जीतन राम मांझी को शायद इस बात का एहसास हो गया है कि अगर उनका जनाधार कमजोर रहा तो किसी भी गठबंधन में तरजीह मिलना मुश्किल है. शायद यही वजह है कि महागठबंधन में मिले झटके के बाद मांझी को अपने जात और जमात की याद आ गई है.