ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

मुख्यमंत्री से मुकेश सहनी की मांग, MLC चुनाव में VIP पार्टी की भागीदारी हो सुनिश्चित

DESK: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव में BJP और JDU ने आपस में सीटों का बंटवारा कर लिया जबकि NDA गठबंधन के सहयोगी पार्टी VIP (विकासशील इंसान पार्टी) को MLC चुनाव में सीट से वंच

मुख्यमंत्री से मुकेश सहनी की मांग, MLC चुनाव में VIP पार्टी की भागीदारी हो सुनिश्चित
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव में BJP और JDU ने आपस में सीटों का बंटवारा कर लिया जबकि NDA गठबंधन के सहयोगी पार्टी VIP (विकासशील इंसान पार्टी) को MLC चुनाव में सीट से वंचित रखा गया। इसे लेकर वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर विधान परिषद में अपनी पार्टी की भागीदारी को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। विकास इंसान पार्टी यानी वीआईपी के प्रवक्ता देव ज्योति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के पत्र को मीडिया के समक्ष जारी किया।


वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष सन ऑफ़ मलाह मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विधान परिषद में अपने पार्टी के भागीदारी को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। इसे लेकर मुकेश सहनी ने सीएम नीतीश को पत्र लिखा है। लिखे गये पत्र में मुकेश सहनी ने लिखा कि पाटलिपुत्र की धरती हमेशा से सामाजिक न्याय, समाजवाद और लोकतंत्र में भागीदारी का साक्ष्य रहा है। लोकतंत्र में भागीदारी के अनुरूप जनप्रतिनिधि का चुनाव लोकतंत्र की मूल आत्मा है। यह भागीदारी अनुपातिक सामाजिक न्याय के सिद्धांतो के अनुसरणात्मक होनी चाहिए। 


इसके साथ ही उन्होंने बिहार की राजनीति में सामाजिक न्याय के पितामह कहे जाने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों को उल्लेखित करते हुए लिखा कि कर्पूरी ठाकुर के विचारों को आज के अनुरूप आज के समयानुकूल प्रासंगिक हो इसके लिए चुनाव में उनकी पार्टी की भागीदारी होनी आवश्यक है। इसी क्रम में बिहार विधान परिषद् के जनप्रतिनिधियों में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधितव सुनिश्चित करना अति आवश्यक है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह गुजारिश है की समाज के सारे वर्गों को लेकर चलने के साथ ही बिहार विधान परिषद् में आरक्षण बहाल करने की प्रक्रिया शुरू करें। 


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने पार्टी के एजेंडे को साफ़ करते हुए कहा की पार्टी पिछड़े और अति पिछड़े लोगों के हक़ में लड़ रही है। पार्टी विधानसभा चुनाव में अपनी भागीदारी मांग रही है। इसलिए पार्टी के अध्यक्ष सन ऑफ़ मल्लाह मुकेश  सहनी लगातार प्रयासरत हैं। अगर भागीदारी सुनिश्चित नहीं होती है तो VIP पार्टी बिहार विधान परिषद् के चुनाव में 24  सीटों पर अपने प्रतिनिधि उतारेगी। प्रवक्ता देव ज्योति ने मीडिया से बात करने के दौरान यह अस्पष्ट कर दिया की उनकी पार्टी हमेशा  पिछड़े और अति पिछड़े लोगों के हक़ में लड़ती रहेगी। जिसके लिए पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी और राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी कार्यरत है।

टैग्स