ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली, राष्ट्रपति की भोज में पीएम मोदी से होगा सामना

PATNA: एनडीए से अलग होने के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी का आमना-सामना होने जा रहा है। दिल्ली में आयोजित जी 20 समिट के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली, राष्ट्रपति की भोज में पीएम मोदी से होगा सामना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: एनडीए से अलग होने के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी का आमना-सामना होने जा रहा है। दिल्ली में आयोजित जी 20 समिट के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरह से आयोजित भोज में शामिल होने के लिए देशभर के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता मिला है। राष्ट्रपति की भोज में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे हैं।


दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर 9 सितंबर को भोज का आयोजन किया है। इस भोज में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस भोज में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसी आमंत्रण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रि भोज में शामिल होने के बाद रविवार दोपहर को उनका पटना वापस लौटने का कार्यक्रम है।


इस भोज में कांग्रेस शासित कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी इस भोज में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष को राष्ट्रपति का निमंत्रण नहीं दिए जाने से पार्टी में नाराजगी है। राहुल गांधी ने खुले तौर पर इस पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि मोदी सरकार 60 प्रतिशत आबादी के समर्थन वाली पार्टी को खत्म करना चाहती है।


उधर, तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आयोजन में जाने की पुष्टि की है। इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जी-20 के डिनर में शामिल होंगे। इसके आलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। INDIA और भारत को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच चल रही खींचतान के बीच सीएम नीतीश और पीएम नरेंद्र मोदी आमने सामने होंगे और सभी की नजर दोनों नेताओं की मुलाकात पर है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली, राष्ट्रपति की भोज में पीएम मोदी से होगा सामना