ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक: सीएम काफिले से पहले मंत्री की गाड़ी को निकाला,4 पुलिसकर्मियों को शो कॉज

PATNA : श्रीकृष्ण सेतु के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुंगेर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। मुख्यमंत्री के काफिले को पार करते हुए एक

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक: सीएम काफिले से पहले मंत्री की गाड़ी को निकाला,4 पुलिसकर्मियों को शो कॉज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : श्रीकृष्ण सेतु के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुंगेर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। मुख्यमंत्री के काफिले को पार करते हुए एक मंत्री की गाड़ी आगे निकल गयी। जिसके बाद मुख्यमंत्री की गाड़ी को दूसरे रास्ते से निकालने की व्यवस्था की गयी। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


दरअसल मुंगेर में आज दोपहर 12:30 बजे श्रीकृष्ण सेतु का लोकार्पण कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री का काफिला पटना एयरपोर्ट के निकला था। एक अणे मार्ग के गेट नंबर दो से काफिले को निकाला जाना था। इसी दौरान उनके काफिले के बीच बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन का काफिला भी वहां पहुंचा और सीएम के काफिले को पार करते हुए निकल गया।


मंत्री की गाड़ी जाते हुए देख मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अधिकारी गुस्से में आगबबूला हो गये। वे भागते-भागते ट्रैफिक पुलिस के जवानों के पास पहुंचे। जिसके बाद तैनात पुलिसकर्मियों से यह पूछा गया है कि किसकी अनुमति से मंत्री की गाड़ी को जाने की अनुमति दी गयी। सुरक्षा में हुई चूक के बाद सीएम की गाड़ी के लिए रूट में बदलाव किया गया। सीएम का काफिला गेट नंबर एक से रवाना किया गया। वही इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को शॉ कोज जारी किया गया है।  



टैग्स