ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौर पर नित्यानंद राय का तंज, कहा- नीतीश की हालत दे दे राम..दिला दे राम वाली

PATNA : बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश दिल्ली दौरे पर हैं। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी भी दिल्ली में मौजूद हैं। नीतीश कुमार के दि

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौर पर नित्यानंद राय का तंज, कहा- नीतीश की हालत दे दे राम..दिला दे राम वाली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश दिल्ली दौरे पर हैं। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी भी दिल्ली में मौजूद हैं। नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर बीजेपी नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश के दिल्ली दौरे पर चुटकी ली है। नित्यानंद राय ने कहा है कि नीतीश कुमार का दिन इतना खराब हो गया है कि वे दर-दर भटकने को विवश हो गए हैं।


सोनिया गांधी से लालू-नीतीश की मुलाकात पर तंज करते हुए नित्यानंद राय ने कहा है कि आज नीतीश कुमार की हालत ‘दे दे राम.. दिला दे राम, देने वाला सीताराम’ जैसी हो गई है। आज ऐसा दिन आ गया है कि नीतीश कुमार दर-दर भटक रहे हैं। आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी नीतीश को आश्रम चले जाने की सलाह दे रहे हैं। नीतीश के अपने ही लोग उनका अपमान कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों के साथ जो नाइंसाफी की, जनता अब उनका नाम तक नहीं लेना चाह रही है।


वहीं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जमकर हमला बोला। नित्यानंद राय ने कहा कि ललन सिंह को न तो राजनीत का अनुभव है और ना ही किसी और चीज की जानकारी। अगर अनुभव होता तो उन्हें पता होता कि पूर्णिया एयरपोर्ट की स्वीकृति केंद्र सरकार ने दे दिया है। बिहार सरकार के निकम्मेपन के कारण जमीन अधिग्रहण में परेशानी आ रही है। उन्होंने बिहार सरकार को चेतावनी दी कि पूर्णिया एयरपोर्ट जल्द से जल्द बनकर तैयार होगा, नीतीश की सरकार उसमें बाधा न डाले।