ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री आवास पर महत्त्वपूर्ण बैठक, पार्टी के सभी प्रवक्ता और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को नीतीश ने बुलाया

PATNA: पटना के एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इस बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री विजय च

मुख्यमंत्री आवास पर महत्त्वपूर्ण बैठक, पार्टी के सभी प्रवक्ता और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को नीतीश ने बुलाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  पटना के एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इस बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री विजय चौधरी, नीरज कुमार, मंजीत सिंह सहित कई जेडीयू नेता शामिल हैं। बताया जाता है कि जेडीयू के सभी प्रवक्ताओं को इस बैठक में बुलाया गया है। वही विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष को भी नीतीश कुमार ने आवास पर बुलाया है। 


आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी इस बैठक को देखा जा रहा है। इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और प्रवक्ताओं की बैठक बुलाई गयी है। नीरज ने कहा कि देश नए दौड़ में जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव में ना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम लिया जा रहा है ना राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का ही नाम लिया जा रहा है। 


इतिहास बदलने की तैयारी हो रही है। इसी को लेकर आगे की नीति हम तय करेंगे। जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार जी किसी पद के उम्मीदवार नहीं है। हमारी मुहिम इंडिया है और इंडिया का गहरा जख्म अभी नरेंद्र मोदी को मिला है। 7 में 4 सीट हमलोग जीते और 3 सीट पर वो जीते हैं। निर्मल बाबा से दिखाकर बीजेपी वाले राहत महसूस करना चाह रहे है। 

पटना से बिट्टू की रिपोर्ट