ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

मुख्तार अंसारी की मौत पर महागठबंधन ने योगी सरकार को निशाने पर लिया, तेजस्वी ने कर दी बड़ी मांग

PATNA : यूपी के पूर्व बाहुबली विधायक की मौत पर बिहार में भी सियासत शुरू हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह और पप्पू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसक

मुख्तार अंसारी की मौत पर महागठबंधन ने योगी सरकार को निशाने पर लिया, तेजस्वी ने कर दी बड़ी मांग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : यूपी के पूर्व बाहुबली विधायक की मौत पर बिहार में भी सियासत शुरू हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह और पप्पू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही तेजस्वी ने सरकार से गहरा आरोप लगाते हुए सरकार से बड़ी मांग की है। इसके बाद अब इस मामले में राजनीतिक आरोप -प्रत्यारोप होना तय है। 


दरअसल, गुरुवार रात को बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई। डॉक्टर के काफी प्रयास भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, अब मुख्तार अंसारी के निधन पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 


तेजस्वी ने कहा है कि  - उत्तर प्रदेश से पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी के इंतकाल का दुःखद समाचार मिला। परवरदिगार से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। इसके आगे तेजस्वी ने लिखा है कि - कुछ दिन पहले उन्होंने शिकायत की थी कि उन्हें जेल में जहर दिया गया है फिर भी गंभीरता से नहीं लिया गया। प्रथम दृष्टया ये न्यायोचित और मानवीय नहीं लगता। संवैधानिक संस्थाओं को ऐसे विचित्र मामलों व घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। 


वहीं,कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि - मुख्तार अंसारी के इंतकाल का दुःखद समाचार मिला। उनका पोस्टमार्टम हो रहा है। लेकिन जिस तरीके से उनकी मृत्यु हुई है वह संदेह के घेरे में है। इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही पप्पू यादव ने कहा कि कई दिन से मुख्तार अंसारी आरोप लगा रहे थे उन्हें धीमा जहर दिया जा रहा है। उनके सांसद भाई ने भी यह आरोप लगाया गया था। देश की संवैधानिक व्यवस्था के लिए अमिट कलंक है। पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की सांस्थानिक हत्या कानून, संविधान, नैसर्गिक न्याय को दफन कर देने जैसा है। पप्पू यादव ने सुप्रीम कोर्ट से तुरंत संज्ञान लेने के लिए कहा है। उन्होंने शीर्ष अदालत के दिशा-निर्देश में स्वतंत्र जांच की मांग की है।