ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

मुकेश सहनी ने बिहार बंद को बताया सफल, युवाओं से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने अग्निपथ योजना के खिलाफ शनिवार को बुलाए गए बिहार बंद को सफल बताया है। मुकेश सहनी ने कहा है कि

मुकेश सहनी ने बिहार बंद को बताया सफल, युवाओं से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने अग्निपथ योजना के खिलाफ शनिवार को बुलाए गए बिहार बंद को सफल बताया है। मुकेश सहनी ने कहा है कि आज के बंद में युवाओं का अभूतपूर्व समर्थन देखने को मिला। उन्होंने बंद की सफलता को लेकर बिहार वासियों का आभार जताया है। 


उन्होंने कहा कि बंद को असफल बनाने के लिए सरकार ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी थी लेकिन जनता के समर्थन से बंद पूरी तरह से सफल रहा। राज्य के कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों द्वारा किए उपद्रव की मुकेश सहनी ने निंदा करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारी सिर्फ अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने छात्रों और युवाओं से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की भी अपील की।


वीआईपी के नेता मुकेश सहनी ने कहा कि अग्निपथ योजना से देश में बेरोजगारी तो बढ़ेगी ही देश भी कमजोर होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से अपने अड़ियल रवैए को छोड़कर प्रदर्शनकारियों से बात करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह विरोध पूरे देश में फैल रहा है, सरकार को देर सबेर कृषि कानून की तरह अग्निपथ स्कीम को भी वापस लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी युवाओं और छात्रों के साथ खड़ी है, लेकिन हिंसात्मक प्रदर्शन का विरोध भी करती है। 

टैग्स